किसन लाल विश्वकर्मा
Muggerload पंचायत सचिवों की मांगों का समर्थन
Muggerload मगरलोड़ ! नियमितीकरण की मांग को लेकर पुरे प्रदेश के सचिवों की हड़ताल लगातार जारी है। ऐसे में मगरलोड ब्लॉक की सचिव संघ भी कारगिल उद्यान मगरलोड में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब उनके धरने को समर्थन देने के लिए हड़ताल की 16वे दिन भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड़ की कार्यकर्ता बड़ी संख्या धरना स्थल पहुंचे और पंचायत सचिवों की मांगों की समर्थन किया। साथ प्रदेश की सरकार को वादा खिलाफी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। वही सचिवो का कहना है,की जब तक उनकी मांगे पूरा नही होती है। तब यह हड़ताल जारी रहेगा।

http://इसे भी पढ़े : https://jandhara24.com/news/149362/kondagaon-chhattisgarh/
Muggerload समर्थन में मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भवानी यादव सांसद प्रतिनिधि नगरपंचायत मगरलोड, शत्रुघ्न साहू भाजपा ओबीसो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बसंत साहू अध्यक्ष भाजयुमो मगरलोड,मुरली उपाध्यक्ष भाजयुमो,योगेन्द्र सिन्हा,दुर्गा साहू नेताप्रतिपक्ष नगरपंचायत मगरलोड सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।