MP Breaking कूनो में मादा चीता ने छह शावकों को जन्म देकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

MP Breaking

MP Breaking  कूनो में चीता ने छह शावकों को दिया है जन्म

 

 

 

MP Breaking  श्योपुर/भोपाल !   मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ने छह शावकों को जन्म दिया है।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने शावकों के छायाचित्र और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “ये शावक पांच नहीं, बल्कि छह हैं। इस बात की पुष्टि एक सप्ताह बाद हुयी है। दक्षिण अफ्रीकी संबंधित मादा चीता ने पांच नहीं, बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है।”


MP Breaking  यादव ने इस बात पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले खबर आयी थी कि मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। लेकिन अब एक सप्ताह बात पुष्टि हुयी है कि शावकों की संख्या पांच नहीं, बल्कि छह है।

Mumbai Stock Exchange चीन की मजबूत आर्थिक आंकड़ों से बाजार ने लगाई जोरदार छलांग


MP Breaking भारत में चीतों के फिर से पुनर्वास के लिए लगभग दो वर्ष कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। यहां पर दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से एक दर्जन से अधिक चीते लाए गए हैं। इनके जरिए राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU