Mission 2023 : 23250 कार्यकर्ताओं के कंधों पर होगा बूथ का दारोमदार – शशि पवार

Mission 2023 : 23250 कार्यकर्ताओं के कंधों पर होगा बूथ का दारोमदार - शशि पवार

Mission 2023 : 23250 कार्यकर्ताओं के कंधों पर होगा बूथ का दारोमदार – शशि पवार

 

शत प्रतिशत बूथों तक पहुँचा बूथ सशक्तिकरण अभियान – कविन्द्र जैन

Mission 2023 : मिशन 2023 से लेकर 2025 तक की जमीनी स्तर की तैयारियां अब भाजपा मे नजर आने लगी। पिछले 11 दिनों से भाजपा के सभी स्तर के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथों पर माथापच्ची कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान पर अपनी बात कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक

https://jandhara24.com/news/149553/bollywoods-desi-girl-priyanka-chopra/

Mission 2023 : कविन्द्र जैन ने बताया कि यह पहला अवसर है जब इतने व्यापक स्तर पर संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। हर एक बूथ मे 31 दायित्ववान कार्यकर्ताओं की फौज को चुनाव की दृष्टि से तैयार किया जा रहा है। जिले की 750 बूथों पर 23250 कार्यकर्ताओं के कंधों पर सीधे तौर पर चुनाव का दारोमदार होगा। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी की तो

IPL 2023 Team Update : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा फेरबदल, रोहित शर्मा से छीनी कप्तानी…जानिए किसे मिला ये कमान

चुनावों मे सक्रिय भूमिका होती ही है परंतु इस बार के चुनावों मे पार्टी का पुरा फोकस बूथ की टीम पर होगा। पार्टी द्वारा जिसे भी चुनावों में प्रत्याशी के रूप मे उतारा जायेगा उसको शत प्रतिशत बूथों पर बढ़त दिलाने का लक्ष्य लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। भाजपा प्रारंभ से ही कैडर आधारित पार्टी रही है, कार्यकर्ता ही पार्टी के आधार स्तंभ हैं।

शीर्ष नेतृत्व के अथक परिश्रम से अब प्रत्येक बूथों पर प्रतिमाह नियमित बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम सभी बूथों पर सुना जाने लगा है। वर्ष मे 6 कार्यक्रम नियमित तौर पर सभी बूथों पर हो रहे हैं। बूथों का संपूर्ण विश्लेषण किया जा रहा है। बूथ सशक्तिकरण की दृष्टि से 24 करणीय बिंदुओं का निर्धारण

किया गया है। धमतरी जिला संगठन के कार्यों मे हमेशा से अग्रणी रहा है। इस कार्य मे राष्ट्रीय स्तर से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक के समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। जिले के पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी इसमें सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। आई टी सेल एवं सोशल मीडिया संगठन के ढांचे के डिजीटाइजेशन के कार्य मे अपना

 

महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जिलाध्यक्ष ने इस कार्य मे लगे सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को एक नया आयाम देने के लिये उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU