Sensex : पहली बार 75,000 के पार निकला बाजार, सेंसेक्स ने 75124 का ऑल टाइम हाई बनाया

Market crossed 75,000 for the first time, Sensex made all time high of 75124.

 मेटल शेयर सबसे ज्यादा चढ़े

 

मुंबई। शेयर बाजार आज यानी 9 अप्रैल को पहली बार 75,000 के लेवल के पार निकल गया है। सेंसेक्स ने 75,124 का और निफ्टी ने 22,768 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इसके बाद बाजार में मामूली गिरावट आई और सेंसेक्स 58 अंक गिरकर 74,683 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24 अंकों की गिरावट के साथ 22,642 के स्तर पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिली। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। हिंदुस्तान जिंक का शेयर 16त्न से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। वहीं हिंदुस्तान कॉपर में भी 7त्न से ज्यादा की तेजी रही। उधर, मीडिया, सरकारी बैंकों, फार्मा, ऑटो और एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

इससे पहले कल यानी 8 अप्रैल को भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 74,869 का और निफ्टी ने 22,697 का लेवल छुआ था। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 494 अंक की तेजी के साथ 74,742 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 152 पॉइंट की तेजी रही, ये 22,666 के स्तर पर बंद हुआ।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU