Major accident averted : ओवरब्रिज में हवा में लटका डंपर, बड़ा हादसा टला

ड्राइवर ने शराब के नशे में 10 चक्का गाड़ी से तोड़ी ब्रिज की दीवाल

रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर ओवर ब्रिज में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने शराब के नशे में ओवर ब्रिज की दीवार तोड़ दी। फिर डंपर समेत खुद हवा में लटक गया। फिलहाल ये मामला किस थाना क्षेत्र का है, ये बात अभी साफ नही हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सोमवार की देर रात सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार डंपर का राजेन्द्र नगर ओवरब्रिज में एक्सीडेंट हो गया है। एक तेज रफ्तार डंपर जो नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। वो ओवर ब्रिज की दीवाल से टकरा गया। फिर दीवार को तोड़ते हुए गाड़ी के केबिन का हिस्सा हवा में लटक गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
शराब पीकर चलाने की बात
इस घटना के बाद डंपर का ड्राइवर हवा में लटके हुए, डंपर से किसी तरह नीचे आया। फिर वो मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिस वजह से हादसा हुआ। इसमें एक पक्ष ये भी सामने आ रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आई होगी। जिससे ये एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे एहतियातन तौर पर सेफ्टी के इन्तेजाम किए थे। लेकिन अब तक राजेन्द्र नगर और सिविल लाइन पुलिस तय नही कर पाई है कि ये किस थाना क्षेत्र का मामला है।

बड़ा हादसा टला
बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ राजेंद्र नगर ओवर ब्रिज के सर्विस रोड पर सुनसान था। ट्रक के दीवाल में टकराते ही बड़ी संख्या में ईंटे और पत्थर के टुकड़े नीचे की ओर गिरे। हादसे के वक्त नीचे से गुजर रहे लोगों को गम्भीर चोंटे लग सकती थी। इसके अलावा यदि डंपर आधे बीच में नही रुकता तो एक बड़ी अनहोनी की संभावना थी।

नेशनल हाइवे से जुडऩे वाले राजेन्द्र नगर ब्रिज और पीडब्ल्यूडी ब्रिज में अक्सर तेज रफ्तार कार और ट्रकों की एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आती रही है। ये सड़क 2 से 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से होकर गुजरती है। उसके बावजूद यहां तेज रफ्तार में लगाम नही लग पा रहा है। दिसम्बर महीनें में पीडब्ल्यूडी ओवरब्रिज में भी इसी रफ्तार के चलते 3 युवकों का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें मठपुरैना के रहने वाले एक युवक देव कुमार साहू की दर्दनाक मौत हो गई थी। 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा यहां बीच-बीच में ट्रक और चारपहिया वाहनों के पलटने के हादसे भी सामने आते रहते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU