Madhya Pradesh latest update : महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए गठित होगी लाड़ली बहन सेना-शिवराज

Madhya Pradesh latest update :

Madhya Pradesh latest update महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए गठित होगी लाड़ली बहन सेना-शिवराज

 

Madhya Pradesh latest update बैतूल !  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि महिलाओं के खिलाफ अन्याय और अत्याचार को रोकने तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए लाड़ली बहना सेना का गठन किया जाएगा।


Madhya Pradesh latest update मुख्यमंत्री चौहान बैतूल जिला मुख्यालय के पुलिस परेड़ मैदान पर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व करीब 28 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं करीब 650 करोड़ रूपए की लागत से होने वाले कई विकास कार्यो का शिलान्यास किया। करीब 25 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार के पट्टे तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किए।


Madhya Pradesh latest update मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लड़की के जन्म के पहले ही कोख में ही मार डाला जाता था। उस दौरान एक हजार लड़कों पर 900 बेटिया के जन्म का अनुपात था। कोख को कत्लखाना बना रखा था। बहनों का सम्मान होने से अब अब एक हजार लड़कों पर 956 बेटियां जन्म ले रही है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल तक फार्म जमा होगें। इसको लेकर ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे है।

मई में प्राप्त आपत्ति का निराकरण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा और जून माह से हर माह एक हजार रूपए की राशि पात्र हितग्राहियों के खाते में जमा होते रहेगी। इस योजना में एक करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा तो राज्य सरकार को करीब 12 हजार करोड़ का खर्च उठाना पड़ेगा। योजना में गड़बड़ी करने वालों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएंगा।


Madhya Pradesh latest update मुख्यमंत्री ने पेसा एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन इसके सही क्रियान्वयन के लिए जरूरी कदम उठाए।मुख्यमंत्री ने महिलाओं के संरक्षण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस भर्ती में भी 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है ताकि थाने शिकायत करने आने वाली महिलाए अपनी बात खुल कर बता सके।


उन्होंने कहा कि सरकार ने एक अप्रैल से सभी अहातों को बंद करने का निर्णय लेकर नैतिक अंकुश लगाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं की पेंशन 600 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर एक हजार की जा रही है। उन्होंने ताप्ती के उदगम स्थल मुलताई में मॉ ताप्ती का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU