Madhya Pradesh latest news : किसान से पचास हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Madhya Pradesh latest news :

Madhya Pradesh latest news किसान से पचास हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Madhya Pradesh latest news बड़वानी। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने आज बडवानी जिले के एक किसान से पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते लोअर गोई परियोजना के लिए अधिकृत की गई कंपनी के दो कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Madhya Pradesh latest news इंदौर लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि राजपुर के कृषक गिरधारी कुशवाह से 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए लोअर गोई परियोजना के लिए अधिकृत एकेटी फर्म भोपाल के सुरेश बरोठ और प्रकाश कुशवाह को ट्रैप किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरधारी कुशवाह को लोअर गोई परियोजना के तहत भू अर्जन प्रकरण में उसकी कृषि भूमि के हिस्से के लिए इसी महीने 23 लाख 57 हजार 850 रुपए का मुआवजा प्राप्त हुआ है।

इस परियोजना में भू अर्जन, भू सर्वे तथा शासकीय क्लीयरेंस लेने के लिए शासन द्वारा अम्बरीश कुमार त्रिपाठी कांट्रेक्टर (एकेटी) फर्म को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इस फर्म के कर्मचारी सुरेश बरोठ ने कृषक को धमकाया था कि उक्त मुआवजा राशि में से 3 लाख 37 हजार रुपए नहीं दिए जाएंगे तो वे उसकी शेष कृषि भूमि में से नहर निर्माण करा देंगे।

इसी से परेशान होकर कृषक ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। उन्होंने बताया शिकायत में उक्त फर्म द्वारा कई किसानों से मुआवजे राशि के एवज में रिश्वत लेने की बात कही गई थी। जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने कहा कि यह गंभीर बात है और इसका संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU