Madhya Pradesh Breaking माेदी मैजिक के आगे नहीं चली कांग्रेस की कोई गारंटी

Madhya Pradesh Breaking

Madhya Pradesh Breaking ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा

Madhya Pradesh Breaking भोपाल !   मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रख कर चुनावी मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव 2018 के उलट न केवल ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर है, बल्कि कांग्रेस की परंपरागत कही जाने वाली सीटें भी इस बार भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं।

अब तक घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा कुल 230 विधानसभा सीटों में से 38 पर जीत हासिल कर चुकी है। पार्टी फिलहाल 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को अब तक 13 सीटें प्राप्त हुई हैं और वह 50 पर आगे चल रही है। एक सीट सैलाना अन्य के खाते में गई है।

Madhya Pradesh Breaking  वर्ष 2018 की तुलना में भाजपा को इस बार 57 सीटों पर फायदा हुआ है। वहीं कांग्रेस को 52 पर नुकसान उठाना पड़ा है।

Madhya Pradesh Breaking  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम चार बजे तक की मतगणना में बुधनी विधानसभा क्षेत्र से लगभग एक लाख से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा सीट से जीत हासिल हुई है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर एक सीट से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं।

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी लगातार छिंदवाड़ा विधानसभा में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

शाम चार बजे तक की मतगणना में कई मंत्री हार की ओर दिखाई दे रहे हैं। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, सुरेश राठखेड़ा और महेंद्र सिंह सिसोदिया अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष डाॅ गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के पी सिंह भी लगातार पीछे चल रहे हैं।

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में मंत्री उमेश पटेल एवं कवासी जीते,अमरजीत हारे

राजधानी भोपाल की एक सीट बैरसिया भाजपा के खाते मेें आ गई है। यहां से पार्टी प्रत्याशी विष्णु खत्री ने जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा पार्टी चार सीटों भोपाल दक्षिण पश्चिम, गोविंदपुरा, नरेला और हुजूर पर आगे बनी हुई है। वहीं दो सीटें भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं। राज्य की व्यावसायिक राजधानी इंदौर की सभी नौ सीटें भाजपा के खाते में जाने की ओर अग्रसर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU