Lok Sabha Elections-2024 पहले चरण के लिए चुनावी मैदान में उतरे दस सबसे धनवान प्रत्याशियों की कुल सम्पत्ति 2664 करोड़

Lok Sabha Elections-2024

Lok Sabha Elections-2024 पहले चरण के लिए चुनावी मैदान में उतरे दस सबसे धनवान प्रत्याशियों की कुल सम्पत्ति 2664 करोड़

 

Lok Sabha Elections-2024 नयी दिल्ली  !   लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के लिए चुनावी मैदान में उतरे दस सबसे अमीर उम्मीदवारों की कुल धन- सम्पत्ति करीब 2664 करोड़ रुपये है। पहले चरण में कुल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों के लिए 1625 प्रत्याशी मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के नियामों के अनुसार प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र के साथ अपने तथा अपने परिवार की चल-अचल सम्पत्तियों का विवरण दाखिल करना होता है।

इन विवरणों के अध्ययन के आधार पर एसोसिएशन ऑफ डेमॉक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के चुनाव के सबसे धनी प्रत्याशियों में शीर्ष पर कांग्रेस के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पु्त्र एवं सांसद नकुल नाथ हैं। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे श्री नकुल नाथ ने परचे के साथ करीब 717 करोड़ रुपए चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा दिया है।

Lok Sabha Elections-2024 कुल सात चरणों के आम चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है। इस समय चुनावी सरगर्मियों तेजी पर हैं। पहले चरण के शीर्ष दस अमीर उम्मीदवारों में तीन उम्मीदवार कांग्रेस के, चार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के, दो अन्नाद्रमुक के और एक उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी का है।

छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ रहा है। एक छोटी अवधि को छोड़ कर 1952 से इस सीट पर कांग्रेस का नियंत्रण है। इस सीट पर 1997 में भाजपा को कामयाबी मिली थी, लेकिन 1998 में मध्यावधि चुनाव में यह सीट फिर कांग्रेस के पास आ गयी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने 1998 से 2019 तक इस सीट पर कब्जा बरकार रखा। वर्ष 2019 में कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ मोदी लहर के बीच भी इस सीट पर कांग्रेस का झंडा ऊंचा रखा।

दस अमीरों में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के इरोड से अन्नाद्रमु के अशोक कुमार हैं, जिन्होंने 662 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने नामांकन पत्र में दर्शायी है। तीसरे स्थान पर शिवगंगा से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार देवनाथन यादव टी के पास 304 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

टिहरी गढ़वाल से चुनाव लड़ रही भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथे नंबर पर हैं, उनके पास 206 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। सुश्री शाह के बाद पांचवें स्थान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के माजिद अली हैं, जिनके पास 159 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

तमिलनाडु के वेल्लूर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एसी षणमुगम के पास करीब 153 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जो छठे स्थान पर हैं। सातवें स्थान पर तमिलनाडु के कृष्णागिर से अन्ननाद्रमुक उम्मीदवार जयप्रकाश वी के पास 135 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसके अलावा आठवें स्थान पर मेघालय के शिलोंग (सु.) निवार्चन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार विंसेंट एच पाला ने 125 करोड़ से अधिक की संपत्ति नामांकन पत्र में दर्शायी है। राजस्थान के नागौर से भाजपा उम्मीदवार ज्याति मिर्घा के पास 102 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। तमिलनाडु के शिवगंगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व वित्त मंत्री कार्ति चिदंबरम के पास 96 करोड़ से अधिक की संपत्ति है, जिनका नाम दसवें स्थान पर है।

एडीआर ने विश्लेषण में चुनाव के पहले चरण में सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले उम्मीदवारों के बीच महत्वपूर्ण धन असमानताओं पर प्रकाश डाला है। इस चरण में लगभग 28 प्रतिशत उम्मीदवारों करोड़पति हैं। जिनमें प्रत्येक की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।

एडीआर के विश्लेषण से पता चलता है कि प्रमुख दलों में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले उम्मीदवार ज्यादा हैं। करोड़पति में राजद के सभी चार उम्मीदवार, अन्नाद्रमुक के 36 में से 35, द्रमुक के 22 में से 21, भाजपा के 77 में से 69, कांग्रेस के 56 में से 49, तृणमूल कांग्रेस के पांच में से चार उम्मीदवार और बसपा के 86 में से 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

 

Breaking सियासत की पिच पर भी खिलाड़ियों ने दिखाए कमाल की बल्लेबाजी

आगामी लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और सभी चरणों के मतदान पूर्ण होने के बाद चुनाव परिणाम 04 जून को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU