Latest News today : काबू में नहीं यह दो… पालिका और तहसील कार्यालय बढ़ा रहे परेशानी

Latest News today :

राजकुमार मल

 

Latest News today :  मेरी मर्जी की तर्ज पर काम होता है नगर पालिका और तहसील में

 

 

Latest News today :  भाटापारा– निर्देश, आदेश या फटकार। कम से कम, नगर पालिका और तहसील कार्यालय के लिए तो कोई मायने नहीं रखते, क्योंकि इन दोनों जगहों पर केवल “मेरी मर्जी” की तर्ज पर काम होते हैं।

बुनियादी सुविधाओं की शुरुआत होती है नगरपालिका से, तो किसी काम को पक्का करने के लिए मुहर लगाता है तहसील कार्यालय। लेकिन यह दोनों जिस तरह का रवैया अपनाए हुए हैं, उससे जरुरतमंदों की परेशानी बढ़ रही है। इसलिए विवशता में दूसरा रास्ता चुनना पड़ रहा है।

Latest News today :  यहां कोई नहीं

 

नगर पालिका परिषद। संपत्ति कर और जल कर। दिलचस्पी केवल इन्ही दो पर होती है। इसलिए कर्मचारी, इस विभाग के ही मिलेंगे। शेष विभाग खुले तो रहते हैं लेकिन मौजूदगी कार्यालयिन समय में भी नहीं दिखाई देती। ऐसी अव्यवस्था पर कसावट के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी तो हैं लेकिन उपलब्ध कब होंगे ? जवाब पालिका कर्मी ही देने में असमर्थ हैं। ऐसे में कार्य संस्कृति कैसी होगी ? सहज ही जानी जा सकती है यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भवन निर्माण के लिए जरुरी नक्शे के दर्जनों आवेदन मंजूरी की राह देख रहे हैं।

Latest News today :  सब व्यस्त

 

 

तहसील कार्यालय। सर्वाधिक व्यस्त सरकारी दफ्तर। पहचान ऐसे कार्यालय के रूप में होती है, जहां समय पर कोई काम नहीं होते। नामांतरण, फौती, सीमांकन जैसे सबसे कम समय लेने वाले काम के लिए सबसे ज्यादा वक्त लगाता है यह कार्यालय। शेष काम की गति कैसी होगी ? यह नहीं ही पूछें, तो सही होगा। वैसे परिसर में भटकते परेशान लोगों की बातें सुनकर ही जानी जा सकती है कि परेशान करने के कितने सारे उपाय, यह विभाग जानता है।

नहीं है स्टैण्ड

 

तहसील आफिस में गाड़ी को पार्किंग करने के लिए जगह आरक्षित नहीं है। जनता जहां जगह मिले वहां गाड़ियों को खड़ा करते हैं जिससे आने-जाने में मुश्किल होती हैं।

विवशता में

 Bhatapaara breaking : पटका 175 पर,  उपभोक्ता मांग ढेर

 

बार-बार के चक्कर और तारीख पर तारीख से बचने और दूसरे और जरूरी काम प्रभावित न होने पाए इसके लिए विकल्प के रास्ते की जानकारी यहीं से मिल जाती है। गैर जरूरी है इस राह पर चलकर काम करवाना लेकिन विवशता में इस राह पर चल रहे हैं जरूरतमंद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU