korea latest news : कोरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही सोनोग्राफी जांच की सुविधा

korea latest news :

korea latest news जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार जारी

 

korea latest news कोरिया !  विगत दिनों 18 फरवरी 2023 को क्षेत्र विधायक श्री गुलाब कमरो के करकमलों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत में सोनोग्राफी मशीन की सौगात दी गई थी एवं 24 फरवरी 2023 से इस संस्थान में सोनोग्राफी की सेवाएं प्रारंभ की गई है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत में अब तक लगभग 06 माह में कुल 378 गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जांच सुविधा का लाभ दिया जा चुका है, जिसमें दूरस्थ ग्रामीण वनांचलों की महिलाएं लाभांवित हुई है।

जिला मुख्यालय से 80 से 100 किमी की दूरी पर वनांचल क्षेत्र आनंदपुर, गोयनी, दसेर, कुरथी, उज्ञांव, कचोहर, निगनोहर, देवतीडाड़ जैसे क्षेत्र की महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत आकर अपने गर्भावस्था के दौरान निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा का लाभ उठा चुकी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सेंगर ने अवगत कराया कि गर्भवती महिलाओं के अलावा लगभग 156 अन्य मरीजों का सोनोग्राफी किया जा चुका है तथा कुल 534 मरीजों को लाभ मिला।

korea latest news ग्रामीण क्षेत्र में सोनोग्राफी की सुविधा हो जाने से गर्भवती माताओं को गर्भ में पल रहे शिशु की जानकारी, उसके स्वास्थ्य एवं अन्य जटिलताओं के बारे में शीघ्र पहचान हो जाने से उचित समय पर सही चिकित्सा मुहैया हो रही है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल के द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध की गई है। मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत कुल गर्भवती महिलाओं में से 15 से 20 प्रतिशत हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एच.आर.पी.) प्रकरण होते है,

BJP Yuva Morcha : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का धरना प्रदर्शन, देखिये VIDEO

 

जिसकी पुष्टि प्रमुखतः गर्भावस्था के द्वितीय त्रैमास से सोनोग्राफी के दौरान होती है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रेष्ठ मिश्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में विशेष कर गर्भवती माताओं में हर्ष व्याप्त है उन्हें यह सुविधा अपने ही विकासखण्ड मुख्यालय में प्राप्त हो रही है।

सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रवासी एवं गर्भवती माताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU