korea collector निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने धान कटाई कर किसानी में आजमाए हाथ

korea collector

korea collector फूलपुर में किया प्रयोग का अवलोकन
कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

korea collector कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज बैकुंठपुर विकासखंड के फूलपुर ग्राम पहुंचे जहां उन्होंने फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया और मौजूद अधिकारियों को इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल भी मौजूद रहे।

korea collector  कलेक्टर ने फसल कटाई प्रयोग का सघन अवलोकन कर इसकी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं भी फसल कटाई में भाग लिया। जैसे ही किसानों ने कटाई शुरू की, कलेक्टर स्वयं को रोक ना सके और उन्होंने भी धान कटाई कर खेती-किसानी में अपने हाथ आजमाए।

korea collector  भू अभिलेख शाखा प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत राज्य में प्रतिवर्ष फसल कटाई प्रयोग किया जाता है। फसल कटाई प्रयोग रैंडम खसरो में सम्पन्न करने के लिए रैंडम नंबर प्रत्येक ग्राम को प्रदाय किया जाता है। रैंडम खसरा नंबर पर प्लॉट चुनने की प्रक्रिया का पालन कर 5Û5 के प्लॉट का चयन किया गया। इसके बाद कटाई शुरू की गई। कटाई के बाद तुरंत इसी जगह मिसाई की गई और धान का वजन किया गया।

कलेक्टर लंगेह ने मौके पर मौजूद भू अभिलेख शाखा प्रभारी, कृषि विभाग अधिकारी एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों को बेहतर ढंग से फसल कटाई प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे फसल उत्पादन का सही आंकलन हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU