Korea Baikunthpur भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बैलेट मतपत्रों को स्ट्रांग रूम में संधारित कराने सौंपा ज्ञापन

Korea Baikunthpur

Korea Baikunthpur बैलेट पेपर के मतपत्रों की सुरक्षा बढ़ाये जाने की अपील

Korea Baikunthpur कोरिया बैकुंठपुर !  कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व विधानसभा प्रत्याशी बैकुंठपुर भईया लाल राजवाड़े एवं भाजपा भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता जिला कार्य समिति सदस्य मनोज गुप्ता,विधानसभा चुनाव संयोजक अशोक जायसवाल ने बैलेट पेपर द्वारा हुए मतदान की मत पेटियों की सुरक्षा बढ़ाये जाने तथा मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में संधारित किये जाने हेतु आज 28 नवंबर को कलेक्टर एवं मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम कोरिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता सोम को ज्ञापन सौंपा।

 

Korea Baikunthpur  जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कि विधान चुनाव, 2023 अंतर्गत चुनाव ड्यूटी तथा आवश्यक सेवा में नियुक्त शासकीय कर्मचारियों हेतु बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गयी थी। इसके अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक एवं विकलांग मतदाताओं हेतु भी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष व्यवस्था की गयी थी।जिस संबंध में बैलेट पेपर से हुए मतदान की इन मत-पत्र पेटियों को कोरिया जिला मुख्यालय की ट्रेजरी में संधारित किया गया है।उसे कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कराया जाए।

Shiva Mahapuran story गरियाबंद के गाँधी मैदान में श्री भुतेश्वरनाथ शिव महापुराण कथा का आयोजन

Korea Baikunthpur कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कि ट्रेजरी में अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही अत्याधिक है जिस कारण इन मतपत्र में हेराफेरी की प्रबल संभावना है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के पक्ष में पूर्वाग्रह से ग्रसित कुछ अधिकारी- कर्मचारियों के द्वारा भी मतपत्रों में अनाधिकृत हस्तक्षेप किया जा सकता है। इस स्थिति में इन मतपत्रो की सुरक्षा कर्मी की संख्या बढ़ाया जाए साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त यह आवश्यक है कि इन मतपत्रो को ट्रेजरी के स्थान पर स्ट्रांग रूम में संधारित किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU