korba latest news : प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

korba latest news :

उमेश कुमार डहरिया

 

korba latest news : प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

korba latest news : कोरबा। भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था वास्तव में पहले भारत सोने की दुनिया स्वर्ग कहलाता था इसी नए स्वर्णिम भारत के प्रथम राजकुमार श्री कृष्णा थे जिन्हे कर्म गुरु व विशेषता प्राप्त अनेको नामों से जाना जाता था गोपाल कान्हा मुरली मनोहर बांकेबिहारी इत्यादि नाम से पुकारा जाता था।

इन्हीं के यादगार स्वरूप हम आज भी उनका जन्माष्टमी मानते हैं। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टीपी नगर के विश्व सद्भभावना भवन में बड़े ही धूमधाम से उमंग उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया।

korba latest news :  इस शुभ अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद सुश्री रितु चौरसिया डॉ के सी देवनाथ बी के बिंदु दीदी सेवा केंद्र प्रभारी बी के रुक्मणी उपस्थित रही। जन्म उत्सव के अवसर पर रितु चौरसिया ने कहा यहां प्रथम बार परमात्मा वचन सुनने का सौभाग्य मिला और यहां की दिव्या अलौकिक वातावरण से शांति मिलती है उन्होंने सभी को कृष्णा जन्माष्टमी की बधाइयां दी। कार्यक्रम में डॉ के सी देवनाथ का अलौकिक जन्मदिन भी मनाया गया।

बी के रुक्मणी दीदी ने बताया कि डॉ देवनाथ 2016 से संस्था के संपर्क में आए और उनके जीवन में दिव्या परिवर्तन हुआ संस्था द्वारा उनके माध्यम से अनेकोनेक सामाजिक कार्यक्रम हुए। जिससे लोगों को लाभ मिलता रहा उनके अलौकिक जन्मदिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं सभी को दी।

डॉ देवनाथ ने बताया ब्रम्हाकुमारी आश्रम मैं आने के लिए मैं बहुत दिनों तक टालता रहा समय की कमी की वजह से लेकिन एक दिन गया तो मुझे बहुत अच्छा लगा और ऐसा कोई एक दिन नहीं होगा जब हम यहां ना आते हो प्रतिदिन यहां आकर राजयोग से अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने का पढ़ाई करते हैं।

बीके बिंदु दीदी और शेखर सिंह ने भी उनको उनके अलौकिक जन्मदिवस की और जन्माष्टमी की बधाई दी। बी के बहनों द्वारा डॉ के देवनाथ को मुकुट व साफा पहनकर ईश्वरी फोटोफ्रेम देखकर उन्हें जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाइयां दी। इस जन्माष्टमी के शुभ मौके पर केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। साथ ही बहुत सुंदर भव्य बाल कृष्ण की झांकी भी रखी गई जो की आकर्षण का केंद्र बना रहा। अतिथियों ने बाल कृष्ण को झूले से झुलाया संस्था के भाई बहनों ने भी श्री कृष्ण को झूले से झुलाया व कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Advocate Council : सक्ती में मनाई गई अधिवक्ता परिषद की स्थापना दिवस

कार्यक्रम को सफल बनाने में बी के ज्योति, बी के लीना का विशेष सहयोग रहा। कृष्ण जन्म उत्सव कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU