korba latest news : एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

korba latest news :

उमेश कुमार डहरिया

korba latest news एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

korba latest news :

korba latest news कोरबा ! एसईसीएल कोरबा क्षेत्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2023 के उपलक्ष्य पर एस.ई.सी.एल. कोरबा क्षेत्र में मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी, एवं उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर शुभारंभ किया गया |

इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित अधिकारी-कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयी व प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले प्रदूषण एवं पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने हेतु वैकल्पिक सुझाव भी दिए गए इसके लिए जन भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया |

इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे उत्कृष्ट विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कारित किया गया| अंत में मौक़े पर उपस्थित जनों को पौधा वितरण कर वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण में अहम भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

CC road construction : सोरिदवार्ड वासी विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण की मांग पर महापौर से मिले

कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग ,कोरबा क्षेत्र के श्री स्वप्निल सुमन, नोडल आधिकारी (पर्या व वन ),कोरबा क्षेत्र व श्रीमती यामिनी सिंह उप प्रबंधक (पर्या),कोरबा क्षेत्र द्वारा किया गया | इस अवसर पर श्री भानु सिंह,स्टाफ ऑफिसर (सिविल) एवं श्री एस.के.पी. शिंदे, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक,कोरबा क्षेत्र भी उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU