korba breaking : भीषण गर्मी से राहत पाने लोग झोरा घाट का ले रहे सहारा, हसदेव नदी किनारे उमड़ रही हज़ारों की भीड़, देखिये VIdeo

 korba breaking :

korba breaking हसदेव नदी किनारे उमड़ रही हज़ारों की भीड़

korba breaking कोरबा ( कटघोरा ) !  भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तो वहीं कुछ लोग इस भीषण गर्मी से राहत पाने पिकनिक मनाने भारत के पूर्वी राज्यों की ओर जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपने आसपास की जगहों पर जाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। कोरबा जिला घने जंगलों से परिपूर्ण होने के साथ साथ इस भीषण गर्मी में यहां की जीवनदायिनी नदी हसदेव नदी का लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है।

Bhilai Breaking जे के फाउंडेशन और inifd के द्वारा ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 45 लोगो ने लिया भाग

 

korba breaking छुरी नगर पंचायत के नजदीक झोरा घाट पिकनिक स्पॉट स्थित है जहां हसदेव नदी बहती है। और यह क्षेत्र घने जंगलों व ऊंची ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। बतादें की इस समय जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। और आसपास के लोग इस समय प्रत्येक शनिवार व रविवार को झोरा घाट पहुंच रहे हैं और हसदेव नदी के किनारे गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। आज रविवार के दिन झोरा घाट में हज़ारों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। जहां महिलाएं, बच्चे, युवा तथा बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हसदेव नदी में गर्मी से राहत पाने डीजे की धुन पर थिरकते नज़र आ रहे थे। बढ़ी भीड़ को देखते हुए कटघोरा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती भी की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU