Kondagaon breaking news : बारिश के चलते ढहा मकान,बुजुर्ग पिता की मौके पर मौत पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

Kondagaon breaking news :

Kondagaon breaking news : बारिश के चलते ढहा मकान,बुजुर्ग पिता की मौके पर मौत पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

 

Kondagaon breaking news : कोंडागांव ! सिटी कोतवाली अंतर्गत सातगांव में बारिश के चलते एक मकान ढह गया है। इस मकान ढहने की घटना में बुजुर्ग दंपति समेत उनकी बेटी भी मकान के मलबे में दब गई। घटना के चलते 76 वर्षीय बुजुर्ग जगत राम सेठिया की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मां – बेटी को गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही आस पड़ोस के लोग और सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंच कर बचाओ अभियान चलाई। फिलहाल घायल मां – बेटी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Kondagaon breaking news जानकारी अनुसार, कोण्डागांव के सातगांव पंचायत अंतर्गत इंस्पेक्टर पारा निवासी जगतराम सेठिया (76) पिता स्व राम सिंह सेठिया, रामदई सेठिया (65) पति जगतराम और उनकी बेटी हिरामति पांडे (47) पति घनसायम अपने मकान के पीछे आंगन में बैठकर आग ताप रहे थे।

इसी दौरान उनके मिट्टी का बना पुराना मकान बारिश की वजह से ढह गया। इस घटना में जगत राम सेठिया, रामदई सेठिया और हिरामती पांडे मलबे में दब गए। मकान के मलबे में दबे तीनों को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाला, लेकिन जगतराम सेठिया की मौत हो चुकी थी।

Ambikapur News : दुपहिया वाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से घायल रामदाई व हिरामति घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। स्थानीय के अनुसार, सुबह से हो रही बारिश के चलते मिट्टी का बना मकान कमजोर होकर ढह गया। फिलहाल मामले पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस विवेचना कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU