Kolkata Knight Riders कोलकाता नाइट राइडर्स की तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया

Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders कोलकाता नाइट राइडर्स की तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया

Kolkata Knight Riders विशाखापटनम !  सुनील नारायण के 85 रन और अंगकृष रघुवंशी की 54 रनों की तूफानी पारियों और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हरा दिया है।

273 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिल्टस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में पृथ्वी शॉ 10 रन का विकेट गवां दिया। उसके बाद मिचेल मार्श और अभिषेक पोरेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। ऐसे संकट के समय कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। वॉर्नर 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुये। ऋषभ पंत ने 25 गेंदों में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाये। अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल सके। सुमित कुमार सात रन, रसिख सलाम एक रन और एनरिक नॉर्टजे चार रन बनाकर आउट हुये।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ढ़ेर हो गई। दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी हार है।

Kolkata Knight Riders कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने तीन-तीन विकेट लिये। मिचेल स्टार्क ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। सुनील नारायण और आंद्रे रसल को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य दिया था।

आज यहां डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रयेस अय्यर ने कहा कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता के लिए फिल सॉल्ट और सुनील नारायण की सलाम जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अच्छी शुरुआत करते हुए 60 रन जोड़े। पांचवें ओवर में नॉर्टजे ने फिल सॉल्ट को 18 रन पर आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया। इसके बाद आईपीएल में पर्दापण कर रहे अंगकृष रघुवंशी ने सुनील नारायण के साथ दूसरे विकेट के 104 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए 27 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाते हुए अपना पहला अर्धशतक लगाया। वहीं सुनील नारायण ने 39 गेंदों में सात चौकों और सात छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में 85 रन ठोक डाले।

Kolkata Knight Riders कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुये। आंद्रे रसल ने 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की सहायता से 41 रन बनाये। रिंकू सिंह ने आठ गेंदों में तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 26 रन ठोके। रमनदीप सिंह दो रन बनाकर आउट हुये। वेंकटेश अय्यर पांच रन और मिचेल स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 272 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

खेल के दौरान दिल्ली को धीमे ओवर रेट के कारण और एक अतिरिक्त फील्डर दायरे अंदर करना पड़ा।

Aam Aadmi Party जश्न का वक्त नहीं, जंग का वक्त है-संजय सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एनरिक नॉर्टजे ने तीन विकेट लिये। इशांत शर्मा ने दो विकेट लिये। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU