Khandwa Madhya Pradesh PM Modi : लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से ट्रैक्टर भर-भर के ‘लूट’ करनी है इसलिए सरकार बनाने छटपटा रही कांग्रेस : मोदी

Khandwa Madhya Pradesh PM Modi :

Khandwa Madhya Pradesh PM Modi : 10 साल से केंद्र से बाहर इसलिए कांग्रेस  लालच के नजर से देख रही हर राज्य को

Khandwa Madhya Pradesh PM Modi :  खंडवा !   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस को मध्यप्रदेश से ट्रैक्टर भर-भर के ‘लूट’ करनी है और इसीलिए पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए छटपटा रही है।

PM  मोदी चुनाव प्रचार के सिलसिले में राज्य के निमाड़ अंचल के खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।

Khandwa Madhya Pradesh PM Modi :  प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू बना कर भ्रष्टाचार और भाईभतीजावाद के माध्यम से गड्ढे में धकेल दिया था। भाजपा ने मेहनत से निकाला है। इस काम में भाजपा की कई पीढ़ियां खप गईं हैं, इसलिए राज्य को अब कांग्रेस के चंगुल से बचाना ही होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है, कांग्रेस का इरादा साफ है। वो मध्यप्रदेश को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस को मध्यप्रदेश से ट्रैक्टर भर-भर के लूट करनी है। जब कांग्रेस केंद्र में थी तो लाखों करोड़ के घोटाले करके काम चलाती थी।

Khandwa Madhya Pradesh PM Modi :  अब वो 10 साल से केंद्र से बाहर है, इसलिए कांग्रेस हर राज्य को लालच से देख रही है कि कब मौका मिले और कब माल खाएं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस राज्य में गलती से आ गई, वहां धड़ाधड़ लूट ही लूट रहती है। स्पर्धा चलती है कि मुख्यमंत्री ज्यादा लूटेगा या उप मुख्यमंत्री। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में कर्नाटक का उदाहरण भी दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यानी मध्यम वर्ग की जेब साफ करना, विकास की गाड़ी को परमानेंट ब्रेक लगाना और रिवर्स गियर में डाल देना, इसलिए कांग्रेस से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोई ये नहीं सोचे कि इतने दिन सत्ता से बाहर रहें हैं तो सुधर गए होंगे। सुधरे नहीं हैं, उनकी भूख और तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के नौजवानो का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, उनसे आग्रह है कि वे अलर्ट रहें, कांग्रेस का राज इस पीढ़ी ने देखा ही नहीं है। उन्होंने माता पिता का आह्वान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बैठाएं और जो मुसीबतें उन्होंने झेलीं थीं, वो बच्चों को बताएं। जो हाथ बदनामी से भरे हैं, उनके हाथ में अपने बच्चों का भविष्य मत दीजिए।

Khandwa Madhya Pradesh PM Modi :  प्रधानमंत्री ने खंडवा के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस ने देश भर में 100 से अधिक जिले पिछड़े घोषित कर रखे थे। उन्हीं में एक खंडवा भी था। उन्होंने कहा कि वे (स्वयं श्री मोदी) किसी भी जिले को ऐसे नहीं छोड़ सकते थे, इसलिए खंडवा को आकांक्षी जिला घोषित किया और विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों की वे स्वयं दिल्ली से मॉनिटरिंग करते हैं। यहां देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट बन रहा है। अब खंडवा की नई पहचान बिजली केंद्र के रूप में बन रही है।

उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर एक बार भाजपा सरकार बनना तय है। ऐसे में मध्यप्रदेश का विकास तेज हो सके, इसलिए यहां भी स्पीड ब्रेकर नहीं चाहिए। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस को साढ़े चार साल पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन दो गुट 24 घंटे एक दूसरे को गिराने में ही लगे रहे। कर्नाटक में छह महीने के शासन काल के बाद मुख्यमंत्री को ये तक नहीं पता चल रहा कि वे कब तक मुख्यमंत्री रहेंगे।

मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां नेताओं के बीच ‘कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता’ हो रही है। ये कांग्रेस का चरित्र है। एक नेता को दूसरे से लड़ाया जाता है, ताकि वे लड़ते रहें और दिल्ली वाले न्यायाधीश बन कर अपनी ‘दुकान’ चलाते रहें। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी कि भारत में कोई सरेआम किसी का गला रेत कर जश्न मनाएगा, लेकिन कांग्रेस शासित राजस्थान में ऐसा भी हुआ। मध्यप्रदेश को दूसरे राज्यों के अनुभव से सबक लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस समाज को बांटने के लिए साजिशें रच रही है। मध्यप्रदेश के लोगों को यहां के भविष्य के लिए ऐसी तोड़ने वाली विचारधारा को जमींदोज करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना के बाद से अब तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये योजना दिसंबर में पूरी हो रही थी, पर उन्हें गरीबी किताबों में पढ़नी नहीं पड़ती, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि आने वाले पांच साल के लिए फिर से मुफ्त राशन की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में सिर्फ घोटाले होते थे, अब पूरा पैसा गरीबाें को राशन में जा रहा है। दोनों सरकारों में यही अंतर है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने पक्के घर की गारंटी दी है। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार के चलते राज्य इस योजना में टॉप पर है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में 45 लाख पक्के घर दिए जा चुके हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदर्भ में कहा कि यहां के ‘मामा’ महिलाओं को सशक्त बनाने में भी बराबर लगे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्रों की सबसे ज्यादा उपेक्षा की। ऐसे क्षेत्रों को सड़क बिजली पानी अस्पताल तक के लिए तरसाया। कांग्रेस की इस गलती को भी भाजपा सुधार रही है।

 

Star campaigner Smriti Irani : कोंडागांव में भाजपा की चुनावी सभा में स्मृति ईरानी ने कहा -सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हकीकत

श्री ओंकारेश्वर के क्षेत्र खंडवा में श्री मोदी ने कहा कि निमाड़ के इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की बहुत संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU