Kalash Yatra : कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ

Kalash Yatra

Kalash Yatra कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ

Kalash Yatra सक्ती बिलासपुर – विकास नगर 27 खोली में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा भगवत कथा स्थल से प्रारंभ होकर,तेग बहादुर चौक,सांई मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची,तत्पश्चात विधिविधान से पूजा अर्चना मंत्रोच्चार के साथ गोकर्ण की कथा सुनाते हुए कथा वाचक व्यास जी पं श्री देवकृष्ण शर्मा सक्ति वाले ने कहा कि मान‌व जाति के पापों का मोक्ष का अंतिम विकल्प भागवत भक्ति है,जो भी जीव भागवत कथा के किंचित मात्र का श्रवण करें उसके सभी पापों का नाश हो जाता है।

BJP working committee भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अतिथियों का किया गया स्वागत 
Kalash Yatra  20 मई से 27 मई तक स्व  डाॅ लोकनाथ पाण्डेय वह  दुलारी पाण्डेय के स्मृति में आयोजित कथा के मुख्य यजमान  अर्चना सनत पाण्डेय, कावेरी महेंद्र पाण्डेय, भुनेश्वरी प्रदीप पांडेय हैं,कलश‌ शोभायात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU