Jashpur latest news फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर विवाद, पति ने पार कर दी क्रूरता की हदें
Jashpur latest news जशपुर ! छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। नशेड़ी पति अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव दाल रहा था।
पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद पति झगड़ा करने लगा। गुस्सा में पत्नी ने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। पति ने कुएं से बाहर निकालकर पत्नी की जान बचा ली।
इसके बाद पति ने रौंगटे खड़े कर देने वाला कदम उठाया है। पत्नी को कुएं से बाहर निकालने के बाद पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।
Jashpur latest news इसके बाद पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर जान ले ली। पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी गांव का है। शंकर राम नामक आरोपी अपनी पत्नी के साथ अकेले रहता था। दोनों के बच्चे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी शराब पीकर घर लौटे थे। दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए। सोने के दौरान ही फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर विवाद हो गया।
Corruption : बैंकों का 7000 करोड रुपए डकारने वाले अडानी के समधी तथा भगोड़े कारोबारी जतिन मेहता को संरक्षण दे रही है मोदी सरकार : कांग्रेस
Jashpur latest news पति बार-बार जिद करता लेकिन पत्नी नहीं मानी। विवाद बढ़ने के बाद उसने कुएं में छलांग दी। इसके बाद पति भी कूद गया और उसे कुएं से निकालकर बाहर लाया। कुएं से निकालने के बाद पति ने क्रूरता की हदें पार कर दी।
गुस्से में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पूरी रात वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा है। सुबह में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद पति ने कहा है कि वह खुद ही कुएं में जाकर कूद गई थी। साथ ही कह रहा है कि प्राइवेट में उसने खूद लकड़ी डाल ली थी। पुलिस के सामने आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।