Japan : भीषण गर्मी से तप रहा जापान, पढ़िए पूरी खबर

Japan :

Japan कई राज्यों में लू की चेतावनी

 

Japan टोक्यो !   जापान में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच 47 में से 40 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गयी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी।


जापान मौसम विभाग ने कांटो, टोकाई, कंसाई और क्यूशू क्षेत्रों में 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, क्योटो और ओइता के पश्चिमी प्रान्तों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।


जेएमए ने कहा कि दोपहर में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि क्योटो शहर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और मध्य टोक्यो में 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Bhima koregaon violence : गोंसाल्वेस, फरेरा को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत


अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कुल 47 में से 40 प्रान्तों काे लू की गरिफ्त में आने का जोखिम बहुत अधिक है, इसलिए इन प्रांतों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU