Road accidents in Durg दुर्ग में सड़क हादसे में महिला मतदान कर्मी की मौत

Road accidents in Durg

Road accidents in Durg दुर्ग में सड़क हादसे में महिला मतदान कर्मी की मौत

Road accidents in Durg दुर्ग !  छत्तीसगढ़ मेें दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत सड़क हादसे में एक महिला मतदान कर्मी की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे था। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी और उसकी चुनाव डयूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। सात मई को मतदान कार्य समाप्त करने के बाद उसने अपने सह कर्मियों के साथ मत ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।इसके बाद वह सुबह चार बजे तक दुर्ग बस स्टैंड बैठी थी। फिर अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी।

Chhattisgarh रायपुर में पिकअप और बाइक में टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

 

वह जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी, किसी अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मार दी। इस घटना में मधु बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे बगल के निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया, जहां से उसे रायपुर ले जाया गया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU