Jaijaipur Assembly : धान खरीदी केंद्र तुषार मे किसानों से डेढ़ किलो धान अधिक लेने पर कार्यवाही के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार को दिए आदेश
Jaijaipur Assembly : सक्ती जिले अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत तुषार खरीदी केंद्र में जिला कलेक्टर नूपुर राशी पन्ना ने औचक निरीक्षण किया और उन्होंने किसानों से खरीदी प्रभारी द्वारा पंजीकृत किसानों से खरीदे गए

Jaijaipur Assembly : धान को तौल कर रखा गया था उन धान बोरो का अपने समक्ष तौल कराया गया जिसमें प्रति बोरी लगभग डेढ़ से दो किलो धान अधिक मात्रा मे पाया गया वहीं खरीदी केंद्र में रखे हुए सभी धान के ढेरो का नवी
मापक यंत्र से जांच किया कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जैजैपुर तहसीलदार को खरीदी प्रभारी के द्वारा किसानों से अधिक धान तौलने वाले खरीदी प्रभारी पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए इस
अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। और सक्ती जिले के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया
जाएगा और कहीं भी धान खरीदी प्रभारी के द्वारा किसानों के धान को अधिक मात्रा में लेते हुए पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी कलेक्टर ने धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर
https://jandhara24.com/news/129711/drishyam-2-box-office-collection/
उनसे धान की रकबा, उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान की उत्पादन और समिति में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि धान विक्रय में किसी भी किसान को समस्या
नहीं होगी। पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। समिति प्रबंधक को निर्धारित नियमों के तहत टोकन जारी करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने किसानों से कहा कि जिले के किसी भी धान खरीदी केंद्र में
किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है वह तत्काल हमें सूचना करें उनके समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उन्होंने कहा कि कभी भी किसी भी धान खरीदी केंद्र में अधिक
मात्रा में धान तौलने एवं धान तौलने पर पैसे की मांग की जाती है तो तत्काल उसकी सूचना दें हमारे द्वारा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसानों को धान बेचने मे होने वाली परेशानियों से किसी भी प्रकार का
समझौता नही किए जाएगे उन्होंने किसानों से प्राप्त की जा रही बारदाना के बारे में जानकारी प्राप्त की और किसानों से प्राप्त बारदानों की पावती किसानों को प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान
उन्होने डेनेज, पानी निकासी, स्टेकिंग, परिवहन, धान खरीदी की मात्रा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सक्ती एसडीएम रेना जमिल,सहित जैजैपुर क्षेत्र के कई अधिकारी उपस्थित थे