Jagdalpur : कांग्रेस के मशाल रैली के दौरान 06 कार्यकर्ता आग से झुलसे

Jagdalpur

Jagdalpur कांग्रेस के मशाल रैली के दौरान 06 कार्यकर्ता आग से झुलसे

Jagdalpur जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार देर शाम पूरे प्रदेश में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस भवन से लेकर शहीद अमर स्मारक तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन और चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम एवं महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में मशाल रैली निकाला जा रहा था, इसी बीच मशाल जलाने के दौरान इस मशाल रैली में शामिल एनएसयूआई के करीब 06 कार्यकर्ता आग से झुलस गए।

Jagdalpur  जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बेहतर इलाज की पूरी कोशिश की जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत अस्पताल में कांग्रेसी नेताओं के साथ भाजपा के पूर्व जगदलपुर विधायक संतोष बाफना भी महारानी अस्पताल पंहुचकर घायलों का हाल जाना।

Jagdalpur  प्राप्त जानकारी के अनुसार मशाल जलाने में स्प्रिट का उपयोग किया गया, जिससे आग तेजी तेजी से भभक जाने से वहां खड़े 06 कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी चपेट आ गये, वहीं इस आग से दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे बुरी तरह से झुलस गए। अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शरीर भी आग के चपेट में आए, एक छात्र के हाथ में मामूली चोट आई है।

Jagdalpur  घटना के तुरंत बाद सभी झुलसे कार्यकर्ताओं को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से झुलसे दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ग्रामीण क्षेत्र जिला महासचिव मनीष कश्यप एवं एनएसयूआई का छात्र हिमांशु कश्यप को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि कुल 06 युवक आग की चपेट में आए हैं, इनमें से दो के चेहरा ज्यादा झुलस गए हैं। एक छात्र 35 प्रतिशत तक झुलसा है, दूसरा छात्र भी 25 प्रतिशत झुलस चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU