Sensex : निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 906 अंक गिरकर 72,761 पर बंद

निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट

मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 13 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट रही।
स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज गिरावट देखी गई है। स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक (5.11त्न) गिरकर 40,641 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडैक्स में 1,646 अंक (4.20त्न) की गिरावट रही। ये 37,591 के स्तर पर बंद हुआ।
जेट एयरवेज के शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट
जेट एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। ये 2.15 रुपए (5.00प्रतिशत) चढ़कर 45.20 रुपए पर बंद हुआ। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल यानी हृष्टरु्रञ्ज ने जेट एयरवेज को जालान कालरॉक कंसोर्टियम को सौंपने के फैसले को बरकरार रखा है। इसी कारण इसके शेयरों में तेजी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU