Indian Space Research Organization : एक और इतिहास रचने के लिए तैयार है इसरो,आइये जानें

Indian Space Research Organization :

Indian Space Research Organization :  आदित्य एल-1 शनिवार को सूर्य के एल-1 प्वॉइंट में प्रवेश करेगा

Indian Space Research Organization :  चेन्नई  !  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शनिवार को एक और इतिहास रचने के लिए तैयार है जब उसका पहला सौर खोज मिशन अंतरिक्ष यान आदित्य-एल1 सूर्य के एल-1 प्वॉइंट में प्रवेश करेगा।

Indian Space Research Organization :   इसरो ने बताया कि चार महीने और 15 लाख किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी करके आदित्य एल-1 कल शाम एल1 बिंदु पर पहुंच जायेगा। इसके साथ ही भारत सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने की उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क के वैज्ञानिक अंतरिक्ष यान को सूर्य के कक्ष में सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु एल-1 पर ले जाने के लिए एलएएम मोटर्स को चालू करेंगे। बाद में अंतरिक्ष यान को एल1 के चारों ओर एक बड़ी प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

Tamil Nadu Minister : तमिलनाडु के मंत्री बालाजी को हटाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

तीसरे चंद्र मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए यह दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक उतरा, जो अब तक अज्ञात क्षेत्र था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU