Indian Space Research Organization : चंद्रयान-3 मिशन में बड़ा खुलासा : प्रज्ञान ने चांद की सतह पर तापमान की माप की

Indian Space Research Organization :

Indian Space Research Organization : प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची

Indian Space Research Organization : चेन्नई ! भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई विक्रम लैंडर की बुधवार को तस्वीर जारी की।

यह तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) द्वारा ली गई है। Indian Space Research Organization इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के आधिकारिक हैंडल पर कहा, “चंद्रयान -3 मिशन: कृपया मुस्कुराएं! प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की। ‘मिशन की तस्वीर’ रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) ने ली है।”

चंद्रयान-3 मिशन के लिए नवकैम को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (एलईओएस) द्वारा विकसित किया गया है। Indian Space Research Organization प्रणोदन मॉड्यूल से अलग होने के बाद 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा। कुछ घंटों के बाद विक्रम के अंदर से रोवर प्रज्ञान बाहर निकला और चहलकदमी शुरू कर दी।

एलईओएस ने चंद्रयान-3 रोवर पर लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एलआईबीएस) उपकरण भी विकसित किया है, जिसने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह की मौलिक संरचना पर पहली बार इन-सीटू माप किया है।

आज यानी 30 अगस्त को प्रज्ञान का चांद पर 8वां दिन है। इसरो ने चंद्रयान-3 के जरिए बड़ी खोज की है। रोवर प्रज्ञान के पेलोड ने चांद पर ऑक्सीजन और सल्फर समेत अन्य पदार्थों की मौजूदगी का पता लगाया है। प्रज्ञान ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में एल्यूमीनियम, सल्फर, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम और टाइटेनियम सहित कई रासायनिक पदार्थों की उपस्थिति की खोज की है और हाइड्रोजन की खोज जारी है।

इसके साथ ही प्रज्ञान ने चांद की सतह पर तापमान की माप की है।

Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर भाई बनकर बहनों के घर पहुँचे पार्षद प्रतिनिधि छगन

भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है। ऐसे में चंद्रयान-3 से मिलने वाले डाटा पर विश्व की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU