India Jodo Padyatra launched : ब्लाक कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो पदयात्रा दुसरे दिन हुआ आरंभ गुलजार के नेतृत्व में
India Jodo Padyatra launched : सक्ती ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सक्ती के द्वारा भारत जोड़ो पद यात्रा के दुसरे दिन ग्राम पंचायत परसदा खुर्द से शुरुआत किया गया जो हरदा गौरमुडा़ नंदेली बोईरडीह होते हुए सोठीं में समापन हुआ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सक्ती विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का आगाज प्रथम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के द्वारा तुर्री धाम से किया गया था और समापन आसौदा में हुआ दूसरे चरण की शुरुआत में विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत परसदा से यात्रा आरंभ की गई !
India Jodo Padyatra launched : समापन ग्राम पंचायत सोंठी में किया गया भारत जोड़ो पद यात्रा में सभी कांग्रेसियों के द्वारा कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य एवं गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए ग्राम वासियों को कांग्रेश के भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में विस्तार से बताते हुए पदयात्रा आने को ग्राम पंचायत से गुजरते हुए सोंठी पहुंची ।
जहां पर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर घर व पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखकर किया गया है। जिस तरह सरकार जन हितेषी का कार्य कर रही है। उस उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
Bhilai nigam latest update : भिलाई निगम ने स्वच्छता में मारी बाजी, चौथी बार हुआ ओडीएफ प्लस घोषित
India Jodo Padyatra launched : भारत जोड़ो पद यात्रा सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी महिला एवं पुरुष शामिल थे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर रीना गेवाडीन विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर नरेश गेवाडीन डी पी यादव सक्ती मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहु गिरधर जायसवाल महबूब खान कन्हैया कंवर अशोक यादव लव सोनी सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेसी मौजूद रहे !