(Indefinite strike) 6 सूत्रीय मांगों को लेकरअनिश्चितकालीन हड़ताल,आंगनबाड़ी केन्द्रों में लटका ताला, देखिये Video

(Indefinite strike) आंगनबाड़ी केन्द्रों में लटका ताला

(Indefinite strike) बिलासपुर ! अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल कर प्रदर्शन में बैठ गई है।अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताला लटका हुआ है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने से आंगनबाडी केन्द्र में आने वाले बच्चों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से लामबंद है अनिश्चितकालीन हड़ताल में महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

(Indefinite strike) वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कोन्हेर गार्डन में अपना जमावड़ा लगा बैठी है। उनका कहना है कि राज्य शासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

जबकि राज्य शासन ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि कलेक्टर दर पर वेतन,सुपरवाइजर पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति दी जाएगी लेकिन 4 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

(Indefinite strike) वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से गर्भवती महिला और बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है। केन्द्रों में अचानक ताले बंद हो जाने से गर्भवती महिला और बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार बंद हो गया है। राज्य शासन के द्वारा किए गए वादे को पूरा नहीं करने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

बाइट: भारती मिश्रा (जिलाध्यक्ष )

बाइट: गीतांजलि पांडे( आंगनवाड़ी कार्यकर्ता)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU