ICC World Cup : अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 245 रनों का लक्ष्य

ICC World Cup :

ICC World Cup : अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 245 रनों का लक्ष्य

ICC World Cup :  अहमदाबाद !   अफगानिस्तान ने शुक्रवार को आईसीसी विश्वकप के 42वें मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई नाबाद 97 रनों की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 245 रनों बनाने का लक्ष्य दिया है।

नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत ठीक रही, उसके सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। नौंवे ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज 25 रन के रूप में अफगानिस्तान को पहला झटका लगा। वह महाराज की गेंद पर क्लासन को कैच थमा बैठे।

ICC World Cup : उसके बाद 10ओंवर में जदरान 15 रन को कोएत्जी ने डि कॉक के हाथों कैच आउट करा दिया। बल्लेबाजी करने आये कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी दो रन पर महाराज ने डि कॉक के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गये। 25 ओवर में रहमत शाह 26 एनगिडी का शिकार बने। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इकराम अलीखिल 12 रन, मोहम्मद नबी दो रन, राशिद खान 14 रन, नूर अहमद 26 रन, मुजीब उर रहमान आठ रन, नवीन उल हक दो रन बनाकर आउट हुए। अजमतउल्लाह उमरजई 107 गेंदों में 97 रन बनाये। वह तीन रन से विश्वकप में अपना शतक बनाने से चूक गये। अफगानिस्तान की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 244 रन ही बना सकी।

Shree Jagannath Temple Breaking : मंगल आरती के दौरान पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, 30 श्रद्धालु घायल

ICC World Cup : दक्षिण अफ्रीकी की ओर से गेराल्ड गोएत्जी ने चार विकेट लिये। वहीं महाराज और एनगिडी ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। फेहलुकवायो को एक विकेट मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU