Human rights day : मानव अधिकार दिवस के अवसर नारायणपुर में दी गई बच्चों को कानून की जानकारी

Human rights day :

Human rights day : मानव अधिकार दिवस के अवसर नारायणपुर में दी गई बच्चों को कानून की जानकारी

 

Human rights day : नारायणपुर !  मानव अधिकार दिवस के अवसर पर बालक आश्रम क्रीड़ा परिसर ग्राउंड नारायणपुर में दी गई बच्चों को कानून की जानकारी !

Human rights day : दिनांक 10.12.2023 को  उत्तरा कुमार कश्यप जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव  अंबा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार एवं हरेंद्र सिंह नाग मार्गदर्शन के अनुसार क्रीड़ा परिसर बालक आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  चंद्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर ने मानव अधिकार दिवस के बारे में संक्षिप्त में जानकारी देकर शिक्षा का अधिकार मानव अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार शोषण के विरुद्ध अधिकार गरिमा पूर्ण जीने का अधिकार संवैधानिक उपचार के बारे में जानकारी दी !

Chief Minister Shivraj मुख्यमंत्री शिवराज के पोस्ट के बाद हरकत में आयी पुलिस, कुत्ते के बच्चे की क्रूरतापूर्वक हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Human rights day :   पी एल वी घासीराम नेताम प्रबंध कार्यालय के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता पॉस्को अधिनियम के बारे में बताया गया पी एल वी सालेहा परवीन सिटी कोतवाली नारायणपुर के द्वारा टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं बच्चों की सहायता के लिए 1098 की जानकारी दी गई वही पी एल वी रूपाली बघेल थाना कोहका मेटा के द्वारा मोबाइल संबंध से हो रहे अपराध ठगी वऑनलाइन फ्रॉड आईटी एक्ट और साइबर अपराध के सम्बन्ध में संक्षिप्त में जानकारी दी गई एवं नारायणपुर साप्ताहिक हाट बाजार में नेशनल लोक अदालत आगामी 16.12.2023 को होना है इस संबंध में उपस्थित महिलाओ व पुरुषों को पंपलेट वितरण कर नेशनल लोक अदालत की जानकारी दे कर प्रचार प्रसार किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU