High Profile Sex Racket : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडा फोड़……..
High Profile Sex Racket : पटना: बिहार की राजधानी पटना में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि, ये दोनों आरोपी घर से भागी हुई लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उन्हें बेच देते थे।
https://jandhara24.com/news/159654/defense-research-development-organization/
High Profile Sex Racket : जहाँ उन लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता। आरोपियों की निशानदेही पर बेची गई 2 लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।
वहीं, जांच प्रभावित ना हो इसलिए पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पाटलिपुत्र के थानेदार एसके शाही ने जानकारी दी है कि गिरोह में कुल कितने लोग शामिल हैं और आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेच चुके हैं,
इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पाटलिपुत्र इलाके से गिरोह को ऑपरेट कर रहे थे। इस गिरोह के सदस्य घर से भागी लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा उन्हें दिल्ली में बेच देते थे। वहां उनसे जिस्मफरोशी कराई जाती थी।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को इलाके से गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो लड़कियों को बरामद भी किया गया। बरामद एक लड़की चार वर्षों से घर से लापता थी। फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी में लग गई है।