Har Ghar Tringa : हाथ में तिरंगा हो तो उसके सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती : छन्नी साहू

Har Ghar Tringa :

Har Ghar Tringa : हाथ में तिरंगा हो तो उसके सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती : छन्नी साहू

Har Ghar Tringa :
Har Ghar Tringa : हाथ में तिरंगा हो तो उसके सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती : छन्नी साहू

Har Ghar Tringa :  राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर आज खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में विधायक  छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत हुई। लगातार भारी बारिश के बीच भी कार्यक्रम में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया। विधायक  साहू और कांग्रेसीजन तिरंगा थामे भीगते हुए विभिन्न ग्रामों से गुजरने वाली यात्रा के लिए जय हिंद के उद्घोष के साथ रवाना हुए।

Har Ghar Tringa : इस कार्यक्रम के तहत 6 दिनों में विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में यह यात्रा पहुंचेगी। मंगलवार को यात्रा की शुरुआत चिचोला के राम मंदिर से हुई। विधायक श्रीमती साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जय हिंद के उद्घोष के साथ आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत की।

Har Ghar Tringa : विधायक  साहू ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि, 28 दिसंबर 1985 को स्थापित कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। एक शताब्दी से अधिक समय से कांग्रेस जनसेवारत है। आज देश की स्वतंत्रता की हीरक जयंती का अवसर है। हमारी आजादी के 75 साल गौरवशाली हैं। जन-जन को गौरव की अनुभूति हो रही है।

Har Ghar Tringa :
Har Ghar Tringa : हाथ में तिरंगा हो तो उसके सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती : छन्नी साहू

Har Ghar Tringa : उन्होंने कहा कि गांवों के इस देश में ग्रामीणों को साथ जोड़ने वाली इस यात्रा का उद्देश्य व्यापक है। देश भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही भारत के भविष्य का मंथन भी इस यात्रा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

https://jandhara24.com/news/110139/urfi-javeds-pregnancy-urfi-must-know-why-urfi-is-vomiting/

Har Ghar Tringa : उन्होंने कहा किए हाथ में तिरंगा हो तो आप जिस देशभक्ति से लबरेज होते हैं उसके सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती। आज अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन हम रुके नहीं।

मेरे साथ हमारे कांग्रेसी साथी भीगते हुए इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। गांव-गांव में लोग इस कारवां से जुड़ रहे हैं। यह देशभक्ति का जज्बा ही तो है।

चिचोला में शुभारंभ के बाद यात्रा ग्राम बापूटोला पहुंची। यहां ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत किया। विधायक  छन्नी साहू ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। यहां से रवाना होने के बाद यात्रा दोपहर के वक्त बिसाहूटोला पहुंची।

यहां यात्रा में शामिल कांग्रेसीजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। विधायक ने यहां कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ही बैठकर भोजन किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण का भी आश्वासन दिया।

बिसाहूटोला के बाद भंडारपुर, हालेकोसा, घोघरे होते हुए मंगलवार की यात्रा का समापन देर शाम नगर पंचायत छुरिया में हुआ। पूरी यात्रा के बीच विभिन्न ग्रामों में बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

आज दाऊटोला से शुरु होगी यात्रा

बुधवार को आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ अंबागढ़ चौकी के दाऊटोला से होगा। यहां से यह यात्रा ग्राम आटरा, बहोरनभेड़ी, छछानपाहरी, सीतागुटा, सांगली होते हुए बांधाबाजार में यात्रा समाप्त होगी।

Bihar latest update : हमने जिन्हें बनाया वही पार्टी तोड़ने में लगे थे : नीतीश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU