Gyan Ganga Manas Team : बचेली की ज्ञान गंगा मानस टीम को मिला प्रथम पुरस्कार

Gyan Ganga Manas Team :

दुर्जन सिंह

Gyan Ganga Manas Team राजधानी में आयेाजित हुई माता कौशल्या जन्मोत्सव

 

Gyan Ganga Manas Team बचेली–  राजधानी रायपुर में संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा छग शासन द्वारा आयेजित माता कौशल्या जन्मोत्सव 2023 में दंतेवाड़ा के बचेली की ज्ञान गंगा मानस टीम को मानस ज्ञान प्रतियोगिता रामायण में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। गत 22 से 24 अप्रैल तक रायपुर के चंद्रखुरी में माता कौशल्या जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।

Gyan Ganga Manas Team जिसमे देश के विभिन्न नामी गायक-गायिक, नृत्यांगानाओ ने भाग लिया। इसमे व्योमेश शुक्ला वाराणसी, सुश्री कविता पौडवाल मुबंई, सुश्री रविन्दर खुराना एवं प्रभंजन चर्तुवेदी द्वारा भक्तिमय गीत की प्रस्तुति दी। इसी तारतम्य में रामायण मानस गान प्रतियेागिता के लिए प्रदेश की दो टीमे जांजगीर से हरिदर्शन मानस मंडली, दंतेवाड़ा बचेली का कुशल सिंह साहू की ज्ञान गंगा मानस मंडली द्वारा प्रस्तुति दी गई।

Gyan Ganga Manas Team  विगत 25 वर्षो से रामायण को संजोए रखने वाले बचेली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्तकर अंचल को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि विगत माह राजिम मेला में भी इसी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इस सफलता का श्रेय टीम ने छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीडा समिति बचेली, एनएमडीसी प्रबंधन, जिला प्रशासन दंतेवाड़़ा, इंटक व एसकेएमएस श्रमिक संघ को दिया है जिनका भरपूर सहयोग सदैव मिलता रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU