Gariaband Latest News छापामार खाद्य सुरक्षा विभाग निशाने पर

Gariaband Latest

Gariaband Latest News त्योहार आते ही होश में आया जिम्मेदार प्रशासन

दुकानों से जुर्माना वसूलने के बाद उठने लगे है सवाल

Gariaband Latest News गरियाबंद – त्योहार का सीजन आते ही एक बार फिर जिम्मेदार प्रशासन होश में आकर सक्रिय हो गया है। होली, रक्षाबंधन के बाद अब सीधे दीपावली के समय खाद्य विभाग ने खाद्य दुकानो में दस्तक दी है।

Gariaband Latest News बीते चार पांच दिनों में टीम ने जिले के गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा क्षेत्र के विभिन्न किराना दुकानो, हॉटल और रेस्टारेंट में छापामार कार्यवाही की है। इस दौरान खामियां पाए जाने पर नगर के कुछ रेस्टारेंट व हॉटलो के विरूध्द कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी वसुला गया है, लेकिन इस कार्यवाही के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी और स्थानीय प्रशासन सुर्खियो में आ गया है।

त्योहारी सीजन में की गई इस कार्यवाही को लेकर स्थानीय प्रशासन पर ही सवाल उठने लगे है। व्यापारियो के साथ ही आम जनता में भी यह जमकर चर्चा है कि त्यौहार के समय ही प्रशासन को आम नागरिको को चिंता होने लगती है। वैसे तो 12 महिनो जस की तस स्थिति रहती है, शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही होती, लेकिन त्यौहार आते ही अधिकारी यह बताने सामने आ जाते है कि वे अभी अपना कर्तव्य नही भुले है, त्यौहार नजदीक आते ही उन्हे होश में आने के साथ अपने जिम्मेदारी का एहसास होता है।

उल्लेखनीय है कि जिले में पदस्थ एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगभग पांच वर्षों से यहां पदस्थ है। जो त्योहारी सीजन में काफी सुर्खियों में रहते हैं, हर साल त्यौहार के मौके पर ही वे और उनकी टीम कार्यवाही करते हुए नजर आते है। इसके बीच के समय में वह कहा रहते है, ये वही बता सकते है। जानकार लोगों की माने तो ग्रामीण अंचल में इनका दौरा ज्यादा रहता है, जहां कार्यवाही कम और सेटिंग ज्यादा होती है। वही महीनो शांत रहने के बाद त्यौहारी सीजन में ये जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालय में अपनी सक्रियता दिखाते नजर आते है।

व्यापारिक गलियारो में भी ऐसी चर्चा है कि खाद्य अधिकारी लंबे समय से यहां पदस्थ है, इसलिए इनकी अच्छी खासी पैंठ जम गई है। जिसके चलते व्यापारी भी इनसे भयभीत रहते है। नाम ना बताने की शर्त पर कुछ व्यापारियो का कहना है विभिन्न कार्यक्रमो के समय निशुल्क सेवा सत्कार भी इन्हे प्रदान करनी पड़ती है। जिससे व्यापारिक क्षेत्र के लोग परेशान रहते है। बताया तो यहां तक जाता है कि व्यापारियों के साथ इनका व्यवहार भी अनुकूल नहीं है, कारण की कार्यवाही के दौरान इसका रौब और अफसरी धमक ज्यादा दिखाई देती है।

व्यापारियों की यह भी शिकायत है कि निरीक्षण के दौरान दुकानो को फोटो लेकर वायरल किया जाता है, जिसके कारण मानक में पास होने के बाद भी दुकान की छबि खराब हो जाती है, इससे त्यौहार के सीजन में ग्राहकी प्रभावित होती है।

जानकारी के मुताबिक बिते दो दिनो में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने गरियाबंद, फिंगेश्वर, राजिम और छुरा के विभिन्न होटलो से सैम्पल कलेक्शन किया है। इसके पहले 11 व 12 अक्टुबर को क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों से निगरानी हेतु 75 नमूना संकलित किया गया था। जिसमे केवल एक ही नमूना निकला। बाकी सब पास हो गए। लेकिन इस दौरान सभी दुकानों की छबि में जरूर फर्क पड़ा। इसके अलावा विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट में गंदगी और साफ सफाई में कमी पाए जाने पर करीब 17 हजार जा जुर्माना भी वसूला गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU