Gariaband latest news : स्थानान्तरित उपनिरीक्षक अजय सिंह को व्यापारी एवं नागरिकों ने दी भावभीनी विदाई

Gariaband latest news

Gariaband latest news : स्थानान्तरित उपनिरीक्षक अजय सिंह को व्यापारी एवं नागरिकों ने दी भावभीनी विदाई

Gariaband latest news : गरियाबंद – जिला मुख्यालय गरियाबंद में पदस्थ यातायात प्रभारी (उप निरीक्षक) अजय सिंह के स्थानान्तरण पश्चात् शनिवार रात नगर के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिको ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इसके साथ ही उनके स्वस्थ एवम उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक भी उपस्थित थे।

Gariaband latest news : ज्ञात हो कि हाल में पुलिस विभाग द्वारा निकाले गए तबादला सूची में उप निरीक्षक अजय सिंह का गरियाबंद से धमतरी जिला स्थानांतरण हो गया है। जिले में वे बीते 12 वर्षो से पदस्थ थे। सेवाकाल के दौरान उनका व्यवहार काफी मिलनसार रहा। यही कारण है कि अलग अलग पेशा वर्ग से आने वाले लोगो ने एक साथ मिलकर उन्हें विदाई दी।

इस अवसर पर उप निरीक्षक अजय सिंह ने कहा कि गरियाबंद में वे 12 साल साल पदस्थ रहे। यही उन्हें पदोन्नति भी मिली। इस दौरान उन्हें नगर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, अधिवक्ता, मीडिया सहित हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिला। उच्च अधिकारियों के कुशल मार्ग दर्शन, सबके स्नेह और आत्मीयता के चलते उन्हें अपने दायित्व के निर्वहन में कई सफलता मिली।उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिला शांति प्रिय जिला है। आम जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध है जिसके चलते यहां अपराधिक गतिविधियों में कमी है। लोगों का व्यवहार भी सहयोगी और पारिवारिक है। इसके कारण बीते 12 वर्षों का अनुभव काफी अच्छा और यादगार है। जिसे भूलना कभी संभव नहीं है।

इसके पहले एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आम जनता के बीच सामंजस्य होना जरूरी है। अजय सिंह, अपने कुशल व्यवहार और विवेकशीलता से इस सामंजस्य की महत्वपूर्ण कड़ी रहे। गरियाबंद में उनके बेहतर कार्यशैली से पुलिस प्रशासन को काफी मदद मिली। उन्होंने कहा की बहुत ही बिरले अधिकारी कर्मचारी होते है जो हर वर्ग में सामंजस्य बैठा कर अपने कर्तव्यों का पालन करें, उनमें भी अजय सिंह, पुलिस विभाग के अजय योद्धा है।

कार्यक्रम में वीर सुरेन्द्र साय कालेज के प्राचार्य आर के तलवारे, वरिष्ठ चिकित्सक एवम सर्जन डॉ हरीश चौहान, वरिष्ठ पटवारी मनोज खरे, चेंबर मंत्री विनय दासवानी तथा युवा नेता पार्षद संदीप सरकार ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अजय सिंह के कुशल व्यवहार, कार्य दक्षता, काम के प्रति निष्ठा भाव, ड्यूटी में प्रति समर्पण भावना की मार्मिक शब्दो में सराहना की। कहा कि नगर में शांति व्यवस्था और हर छोटी बड़ी समस्याओं के निराकरण में अजय सिंह ने हमेशा लोगों की मदद की। उनमें खास बात यह रही कि वे लोगों की मदद कर कभी सामने नहीं आते थे न ही कभी जिक्र करते थे।

Congress Trust Yatra : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सेनानी ग्राम मेघा से किया भरोसे यात्रा की शुरुआत

Gariaband latest news : इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री विनय दासवानी, लिपिक बीएल देवांगन, विवेक टेमरे, पार्षद ऋतिक सिन्हा, इंजी अश्वनी वर्मा, आरक्षक सुशील पाठक इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU