Flex Fuel : अब पेट्रोल नहीं, फ्लेक्स फ्यूल से भरें अपनी गाड़ी की टैंक, हर महीने होगी महाबचत!

Flex Fuel : देश में अब फ्लेक्स फ्यूल का दौर शुरू हो चुका है। लगभग सभी टू-व्हीलर कंपनियां अब फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाले वाहन लॉन्च कर रही हैं। फ्लेक्स फ्यूल, जिसे आमतौर पर पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण के रूप में जाना जाता है, भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। E20 पेट्रोल इसका प्रमुख उदाहरण है, जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण होता है।
Flex Fuel : क्या है E20 फ्यूल?
E20 फ्यूल एक प्रकार का बायोफ्यूल है, जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण होता है। इथेनॉल को शुगर के फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है और इसे पेट्रोल के साथ मिलाने से यह अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हो जाता है। भारत सरकार ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के उद्देश्य से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। आने वाले समय में यह रेशियो 50:50 तक पहुंच सकता है, जिससे पेट्रोल की खपत और भी कम हो जाएगी।
Flex Fuel : E20 पेट्रोल की कीमत और बचत का गणित
E20 पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल की तुलना में कम होती है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96 रुपए प्रति लीटर है। इसमें 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपए और 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए होती है। इस प्रकार, एक लीटर E20 पेट्रोल की कुल कीमत 87.80 रुपए हो जाती है, जो सामान्य पेट्रोल से 8.20 रुपए सस्ता है। इस छोटे से अंतर के कारण, हर महीने पेट्रोल की खपत पर बड़ी बचत की जा सकती है।
Flex Fuel : फ्लेक्स फ्यूल के फायदे
किफायती: E20 पेट्रोल का उपयोग करने से प्रति लीटर 8.20 रुपए की बचत होती है।
पर्यावरण अनुकूल: इथेनॉल एक जैव ईंधन है, जो पर्यावरण के लिए कम हानिकारक है।
सपोर्टेड व्हीकल्स: अब अधिकतर वाहन कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाले मॉडल्स लॉन्च कर रही हैं, जिससे इसका उपयोग और भी आसान हो गया है।

Related News