Flag hoisting देश की आन-बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का गृहमंत्री ने किया ध्वजारोहण

Flag hoisting

Flag hoisting उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शासकीय सेवक सम्मानित

Flag hoisting बेमेतरा। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय बेमेतरा मे जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरुप पूरी गरिमामय वातावरण मे स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने आज सोमवार को मुख्य समारोह स्थल बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल ग्राउण्ड मे बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच देश की आन-बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कर सलामी ली।

Flag hoisting उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया और उत्साह उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश मे उड़ाये। शांति के प्रतिक श्वेत कबूतर आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों को शाल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया।  साहू ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरित किये।

Flag hoisting कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम नही रखा गया था। रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी ने सम्मान गार्ड का नेतृत्व किया। जिला स्तर पर उत्कृष्ठ गौठान के रुप में साजा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठेलका के गौठान का चयन किया गया। गृहमंत्री ने गौठान प्रबंधन समिति को 25 हजार रुपये का चेक वितरित किए।

https://jandhara24.com/news/102083/international-yoga-day-many-celebrities-including-home-minister-sahu-mp-saroj-pandey-did-yoga-gave-these-messages/
Flag hoisting जिल पुलिस बल की परेड का नेतृत्व निरीक्षक नासिर खान ने किया, नगर सेना की टुकड़ी प्रधान आरक्षक विजय साहू ने किया, एनसीसी सीनियर डिविजन का नेतृत्व हुमन दास देवांगन ने किया। एनसीसी जुनियर डिविजन का नेतृत्व हिमांशु टंडन, रेडक्रास प्लाटुन का नेतृत्व कुमारी प्रियंका साहू, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम के प्लाटुन का नेतृत्व कुमारी तृप्ति सिंह, बैंड प्लाटुन का नेतृत्व कुमारी रेणुका कश्यप ने किया।

Flag hoisting  मुख्य अतिथि  साहू ने सभी परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। समारोह मे विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक  धमेन्द्र सिंह छवई, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ  लीना मण्डावी, एएसपी  पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा  युगल किशोर उर्वशा, नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा  शकुंतला साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि सहित नगरवासी उपस्थित थे।

Atal ji’s death anniversary अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मण्डल छुरिया ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU