2022 legacy जाते हो तो जान ए जाना, आखिरी सलाम लेते जाना…

legacy


legacy कलेक्टर बंसल की विदाई पर बस्तर की परंपरा के अनुरूप व्यक्त किया जा रहा सम्मान का भाव

bastar
bastar कलेक्टर बंसल की विदाई पर बस्तर की परंपरा के अनुरूप व्यक्त किया जा रहा सम्मान का भाव

legacy जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल की बस्तर से विदाई पर उनके प्रति सम्मान का भाव बस्तर की परंपरा के अनुरूप व्यक्त किया जा रहा है।

legacy वे इसके हकदार हैं क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने दायित्ब निर्वाह के सबसे अहम पहलू जन संवाद को भरपूर अहमियत देते हुए शासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने में बेहद रुचि दिखाई।

legacy मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक पारदर्शी, सक्रिय, जनोन्मुखी प्रशासन देने के लिए जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में केम्प करके रात गुजारी।

also read : 2022 successful कन्हैया लाल की निर्मम हत्या, कट्टरवादी इस्लामिक जिहादियों के विरोध में बंद रहा सफल

जनता से निरंतर रूबरू हुए और जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ साथ जन भावनाओं के अनुरूप विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाया।

 

legacy भूपेश बघेल सरकार का यही तो ध्येय है कि जनता की भावना के अनुरूप विकास हो। यह सरकार जनता पर अपने फैसले नहीं थोपती बल्कि जनता जो चाहती है, सरकार उसे लोकदेवता का आदेश मानती है।

legacy बस्तर कलेक्टर रहते हुए रजत बंसल ने मुख्यमंत्री की नीतियों के अनुरूप विकास और विश्वास का अध्याय लिखा है। उनके बाद बस्तर के प्रशासनिक प्रमुख चंदन कुमार से भी यही उम्मीद है कि वे रजत बंसल के काम को आगे बढ़ाएंगे।

legacy चंदन कुमार भी असीम संभावनाओं के प्रतीक हैं। यहां अवसर बंसल की विदाई का है तो कहना होगा कि पदस्थापना और नवीन पदस्थापना एक प्रक्रिया है।

नई चुनौतियों का सामना करना ही कार्यसंस्कृति का पर्याय है। बस्तर की चुनौतियों पर खरे उतरे बंसल को बलौदाबाजार के विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

यह कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत प्रशासनिक फेरबदल किया गया है तो हमारी दृष्टि में यह पूर्ण सत्य नहीं है। फिर भी इसे अर्द्ध सत्य के तौर पर देखें तो बलौदाबाजार भाटापारा जिले में चुनौती है और यह भी हो सकता है कि इस चुनौती पर खरे उतरने की चुनौती बंसल को मिली है।

बलौदाबाजार सीट पर जनता कांग्रेस ने बाजी मारी तो भाटापारा में भाजपा ने। ये दोनों सीटें सत्ताधारी दल के पास नहीं हैं तो यहां सरकार की भावना के अनुसार पर्याप्त विकास में कमी महसूस की जा रही है।

बंसल में कसौटी पर रजत साबित हुए बंसल को अब स्वर्ण साबित होने का अवसर मिला है, यह सकारात्मक सोच भी तो विचार करने के योग्य हो सकती है।

बस्तर से विदा ले रहे रजत बंसल को अशेष शुभकामनाओं के साथ बस्तर का सलाम। इस भावना के साथ बस्तर उन्हें विदा कर रहा है कि जाओ कहीं भी सनम, तुम्हें इतनी कसम, हमें याद रखना…

also read : https://jandhara24.com/web-stories/disney-for-jack-sparrow-role-2535/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU