President Breaking news : द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित

President Breaking news : नयी दिल्ली . राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया गया है।

वह विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को चुनावी मुकाबले में भारी मतों से हराकर देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित हुई हैं। आदिवासी समुदाय से चुने जाने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति हैं। वह देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है।
President Breaking news : राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने गुरूवार देर रात मतगणना पूरी होने के बाद मुर्मू को निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने कहा कि मुर्मू को पहली प्राथमिकता वाले 2824 मत मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को पहली प्राथमिकता वाले 1877 मत मिले हैं।
also read : Champa News : चाम्पा पुलिस को मिली बड़ी सफलता……पढ़िए पूरी खबर
उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के मत मूल्य 676803 जबकि यशवंत सिन्हा के मत मूल्य 380177 रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 528491 मत मूल्य की जरूरत थी जबकि मूर्मू को इससे कहीं अधिक मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से वह मुर्मू को देश की नयी राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित करता हूं। राष्ट्रपति चुनाव में गत सोमवार को मत डाले गये थे।
मोदी ने बताया कि चुनाव में कुल 4754 मत पड़े थे जिनमें से 4701 वैध पाये गये थे जबकि 53 निरस्त पाये गये थे।
मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला है। इससे पहले प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई थी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अनेक केन्द्रीय मंत्रियों तथा सांसदों ने मुर्मू को जीतने पर बधाई दी है।
निर्वाचन अधिकारी मोदी ने कहा कि वह अब नियमों के तहत चुनाव परिणाम की जानकारी चुनाव आयोग को देंगे। इसके बाद निर्वाचन आयोग मुर्मू को देश का 15 वां राष्ट्रपति चुने जाने के संबंध में प्रमाण पत्र तैयार करेगा। इस प्रमाण पत्र पर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त के हस्ताक्षर होंगे।
उन्होंने कहा कि देश के 15 वें राष्ट्रपति के लिए संसद भवन तथा राज्यों की विधानसभाओं में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव कराया गया। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।