Durg Police : दुर्ग पुलिस के नए सेनापति से जनता को काफी उम्मीदें

Durg Police :

Durg Police दुर्ग पुलिस के नए सेनापति से जनता को काफी उम्मीद- हर्ष शुक्ला

Durg Police दुर्ग । युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक हर्ष शुक्ला ने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा है कि दुर्ग पुलिस के नए सेनापति से जनता को काफी उम्मीदें हैं कि वे जिले की जनता की भावनाओं के अनुरूप जिला पुलिस बल को संवेदनशील बनाएंगे। अपराधियों पर कानून का भय प्रभावी होगा। अपराध पर अंकुश लगेगा। पुलिस जनता के साथ बेहतर व्यवहार करेगी। जनता की फरियाद सुनी जायेगी और आतताइयों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

Train accident रेल दुर्घटना के हताहतों की संख्या पर असमंजस

युवा कांग्रेस नेता हर्ष शुक्ला ने कहा कि दुर्ग जिला इस प्रदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। इस जिले की खास अहमियत है। दुर्ग जिले ने छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री दिया है। यहां की पुलिस भी इन जनसेवियों की तरह संवेदनशील हो, यह आशा जनता को स्वाभाविक रूप से है। श्री सिन्हा ने कांकेर एस.पी. रहते हुए बेहतर कार्य किया है। उनके कार्य प्रदर्शन को देखते हुए दुर्ग जैसे राजनीतिक महत्व के जिले की कानून व्यवस्था में योगदान की अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। विश्वास है कि वे दुर्ग की कसौटी पर खरे उतरेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU