दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, 2 हड्डी टूटने पर हुई सर्जरी..

टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए मायूस करने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है. फिलहाल वह डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं. दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ यह अपेडट शेयर की है. दिव्यांका के एक्सीडेंट के बाद उनके पति और एक्टर विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन भी कैंसिल कर दिया है

Indonesia इंडोनेशिया के जकार्ता में आग लगने से सात लोगों की मौत

.गुरुवार को दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर 39 साल की दिव्यांका के हाथ का एक्स-रे शेयर किया,जिससे पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्चर है और आज यानी शुक्रवार उनकी सर्जरी होगी. दिव्यांका के एक्सीडेंट की वजह से विवेक ने अपना लाइव सेशन भी कैंसिल कर दिया था. बता दें कल यानी 18 अप्रैल को दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया और इसकी जानकारी उनके पति विवेक ने फैंस को दी है.

हालांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने बताया कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इस खबर की पुष्टि के लिए उन्होंने एक्ट्रेस की एक्स-रे फोटो शेयर की है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU