Divya Kala Mela दिव्य कला मेला कल से इंडिया गेट पर

Divya Kala Mela

Divya Kala Mela दिव्य कला मेला कल से इंडिया गेट पर

Divya Kala Mela नयी दिल्ली !   केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय शुक्रवार से इंडिया गेट पर दिव्य कला मेला 2022 को आयोजन कर रहा है जिसमें देशभर से लगभग 200 दिव्यांग कारीगर,कलाकार और उद्यमी अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


Divya Kala Mela मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि मेला का उद्घाटन दो दिसंबर को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले और प्रतिमा भौमिक उपस्थित भी रहेंगे। यह मेला सात दिसंबर तक चलेगा।


Divya Kala Mela मंत्रालय के अनुसार मेले में जम्मू- कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों के उत्पादों हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई के काम और भोज्य पदार्थ आदि को एक साथ देखा जाएगा। मेले में लगभग 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 200 दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

घर की सजावट और जीवन शैली, कपड़े, स्टेशनरी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद, भोज्य पदार्थ और जैविक उत्पाद, खिलौने और उपहार, व्यक्तिगत सामान – आभूषण आदि मेले का मुख्य आकर्षण होंगे।


Divya Kala Mela छह दिवसीय ‘दिव्य कला मेला’ सुबह 11 बजे से रात 08 बजे तक खुला रहेगा और शाम को सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU