District Congress Committee कांग्रेस जिलाध्यक्ष संग विधायक चातुरी नंद का धुंआधार दौरा…

District Congress Committee

District Congress Committee कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

 

 

District Congress Committee सरायपाली : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के संग क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद विभिन्न गांवों में पहुंची और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को जिताने की अपील की।

चुनाव प्रचार के तहत विधायक और जिलाध्यक्ष का काफिला सबसे पहले ग्राम मुंडपहार पहुंचा और चुनावी चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कांग्रेस को जिताने की अपील की।

चुनावी चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बदौलत ही आज किसानों को 31 सौ रुपये समर्थन मूल्य मिल रहा है।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सालाना 1 लाख देने कांग्रेस पार्टी महालक्ष्मी योजना शुरू करेगी। महिलाओं का सम्मान सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है।

District Congress Committee इसके साथ ही ग्राम कुसमीसरार, हड्डासरार और भुरसापाली में भी चुनावी चौपाल लगाया गया।

Rajnandgaon Breaking पलक जोशी ने अबेकस ओलंपियाड में राजनांदगांव का लहराया परचम

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक, जनपद सदस्य सरिता साहू, ममता चंद्राकर, मुंडपहार सरपंच दीपक साहू, नीलांचल बरीहा, जगत तांडी, रोहित भोई, श्याम नायक, जयंत यादव, लक्ष्मी नारायण, दुष्यंत साहू समेत ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU