Dhamtari Police धमतरी पुलिस की तत्परता से सायबर फ्राड से निकाली गई रकम वापस

Dhamtari Police

Dhamtari Police ओटीपी.एवं निजी जानकारी साझा ना करने एवं एनीडेस्क एप डाउनलोड ना करने, की गई अपील

Dhamtari Police धमतरी ! देश मे लगातार बडते सायबर अपराध के कारण आम लोगों को मुश्किलें का समाना करना पडता है। दिनों दिन सायबर फ्राड बढने लगा है। कुछ ऐसा वाक्या धमतरी शहर में हुआ।

Dhamtari Police शिकायतकर्ता युवा व्यवसायी रानू डागा सदर बाजार धमतरी द्वारा उनके गुगल पे एकाउंट में 190/-रुपये दिखा रहा था।

Dhamtari Police उस एकाउंट में पैसा डालने के बाद भी 190/- रूपये बैलेंस दिखाने पर परेशान होकर गुगल पे पर कॉल करने के लिए गुगल से हेल्प लाईन नंबर लेके बात किया तो कस्टमर केयर से भी फ्राड करने वाली महिला उनको पहले अपना मोबाइल को अपडेट करने बोली जिस पर अपडेट भी किया !

Dhamtari Police  जिसके बाद उनको एनीडेस्क एट डाउनलोड करने बोली और जैसे ही एनीडेस्क एप डाउनलोड हुआ इनका मोबाइल हैक हो गया और 15 मिनट में पांच बार पहली बार 9999/-, दूसरी-50000/-,तीसरी 30000/-,चौथी 10000/-,पांचवीं बार में 500/- साइबर फ्राड करके निकाल लिए गए थे।
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया था कि उसके खाते से इस तरीके से टोटल 91500/- रूपये की निकासी हो गयी है।

जिसके संबंध में तत्काल व्यवसायी द्वारा इसकी पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर को दी गई जिस पर उन्हें तत्काल सायबर प्रभारी को शिकायत एवं उनका डिटेल्स दिया गया।

Dhamtari Police जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार साइबर सेल धमतरी उनि. नरेश बंजारे द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई, तथा साइबर तकनीकों का उपयोग करते हुए शिकायतकर्ता की समस्त धनराशि संबंधित वॉलेट/ इंटरमीडियरी के माध्यम से होल्ड करा दी गयी।

जिसके उपरान्त शेष कार्यवाही पूर्ण कर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 91500/- रुपये वापस करा दिया गया।
शिकायतकर्ता श्री रानू डागा द्वारा साईबर फ्राड कर निकाली गयी धनराशि रु 91500/- वापस मिल जाने पर
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर को पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त कर किया गया।

साइबर फ्राड कर निकाली गयी धनराशि रुपयेः 91500/-
वापस करायी गयी धनराशि रुपयेः /91500/–

धमतरी पुलिस सायबर सेल द्वारा सायबर फ्राड से बचने ओटीपी.एवं निजी जानकारी साझा नही करने एवं एनीडेस्क एप डाउनलोड नही करने के लिए अपील किया गया।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा हो रहे सायबर फ्राड को देखते हुए आम जनता के सुविधा के लिए धमतरी सायबर टीम के हेल्प लाईन नंबर 9171827127 में त्वरित शिकायत कर सकते हैं ।

भारत सरकार द्वारा भी सायबर फ्राड होने पर हेल्पलाइन नंबर-155260 पर तुरंत शिकायत कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU