(Dhamtari News) मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने खिसोरा में किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण

(Dhamtari News)

 परिजनों से भी भेंट किया
(Dhamtari News) सिहावा विधानसभा के मगरलोड स्थित खिसोरा में

 

(Dhamtari News) धमतरी !  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सिहावा विधानसभा के मगरलोड स्थित खिसोरा प्रवास के दौरान छः स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण किया। इनमें स्वर्गीय श्री ताराचंद साहू, श्री देवनाथ पटेल, श्री अलखराम पटेल, श्री माधोराम पटेल, भूखेलाल पटेल और स्वर्गीय श्री थानूराम बंछोर शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भी भेंट किया।

गौरतलब है कि स्वर्गीय  ताराचंद साहू का जन्म-1904 में ग्राम भेंडरी (मगरलोड) में कृषक परिवार में हुआ। उन्होंने 1952 में “भारत छोड़ो आंदोलन“ में आपने सक्रिय भाग लिया। श्री साहू का निधन 28 मई 1976 को हुआ। स्वर्गीय श्री देवनाथ पटेल का जन्म 04 सितंबर 1896 को खिसोरा में हुआ।

(Dhamtari News)  उन्होंने सन् 1932 में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार आंदोलन में भाग लिया। सन् 1968 में  देवनाथ पटेल का निधन हुआ। स्वर्गीय  अलख राम पटेल का जन्म सन् 1910 में खिसोरा ग्राम में हुआ। स्वतंत्रता संग्राम में इनका अविस्मरणीय योगदान रहा। श्री पटेल का निधन 25 जनवरी 1982 को हुआ।  माधो राम पटेल का जन्म ग्राम खिसोरा में सन् 1918 को हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन में स्मरणीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा सन् 1972 में ताम्रपत्र प्रदान किया गया। सन् 1989 इनका निधन हुआ।

(Dhamtari News) स्वर्गीय  भूखे लाल पटेल का जन्म सन् 1921 में हुआ। स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 1997 को इन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सन् 1999 में इनका निधन हुआ।  थानू राम बंछोर का जन्म सन् 1922 में खिसोरा में हुआ।  थानू राम बंछोर देश सेवा और समाज सेवा के कार्य में लगकर गांधी विचारधारा के सच्चे भक्त थे। इनका निधन 11 मई 2006 को हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU