Dhamtari News : सत्ता के नशे में चूर ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष का अवैध वसूली आडियो वायरल

Dhamtari News : सत्ता के नशे में चूर ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष का अवैध वसूली आडियो वायरल

Dhamtari News : सत्ता के नशे में चूर ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष का अवैध वसूली आडियो वायरल

Dhamtari News : धमतरी/मगरलोड हाईवा चालक से पिटपास के नाम से अवैध वसूली आडियो वायरल
हो रहा है।
Dhamtari News : इस मामला से सियासी पारा गरम हो गया है। भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ थाना में लिखित आवेदन कर एफआईआर दर्ज कर करने की मांग की है।

महामंत्री चेतन साहू ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है।तब से यूथ कांग्रेस के कुछ लोग केवल वसूली करने में लगे है। विगत दिनों कुछ ऐसा ही मामला जिला के कुरुद मे शारब भट्टी से अवैध वसूली का प्रकाश में आया था।

अभी वर्तमान में यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मगरलोड दिलीप सोनी द्वारा एक हाइवे चालक को धमकाकर अवैध वशूली करते हुए,सीधा डिमांड किया जाता है। हाइवा मालिक राशि देने असमर्थ जताया तो पिटपास की राशि 4500 देने की बात किया गया है।

वायरल आडियो से ब्लॉक से लेकर जिला कांग्रेस पार्टी में खलबली मंच गई है। कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी आडियो वायरल में होने के बाद उक्त व्यक्ति को पार्टी के संगठन में शामिल नहीं होने की सफाई देने में जुटे हुए हैं। ब्लॉक युथ कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा की गई ।

अवैध वसूली से सियासी पारा बढ गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने कहा रेत परिवहन की पिटपस जांच करने का अधिकार खनिज विभाग को है। मगर युथ कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा ।

पिटपास के नाम से अवैध वसूली भ्रष्टाचार कृत्य को उजागर करता है।लिखित आवेदन देकर भाजपाइयों ने अवैध वसूली करने वाले दिलीप सोनी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कहा कि तीन दिवस के अंदर एफआईआर दर्ज हो

और नही होने पर थाने घेराव किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदार पुलिस प्रसासन की होगी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा बसंत साहू , घनश्याम साहू, मुरली सिन्हा नारायण साहू,टिकेश्वर साहू, गुलशन साहू, तामेश्वर साहू,योगेश सिन्हा, एलहेमत साहू सहित युवामोर्चा साथी मौजूद रहे।

वहीं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा ऑडियो को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है। जिससे मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डिहू राम साहू ने दिलीप सोनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन से जुड़ा हुआ पदाधिकारी मान नहीं रहे है।

सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव का कहना है युथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी के द्वारा हाईवा चालक से पिटपास के नाम से अवैध वसूली के आडियो वायरल होने से हम सब हैरान हैं।उसे पार्टी से तत्काल बर्खास्त करने की कार्यवाही की जा रही है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU