Dhamtari latest update : किसानों को पानी नही दिया तो होगा उग्र आंदोलन – शशि पवार

Dhamtari latest update :

Dhamtari latest update सिंचाई के लिये पानी से इंकार, किसानों पर अत्याचार – रोहिताश मिश्रा

Dhamtari latest update धमतरी !  भारतीय जनता पार्टी ने आज जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से धमतरी जिला प्रशासन से अतिशीघ्र सिंचाई के लिये नहर से पानी छोड़े जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि बीते वर्ष अच्छी बरसात हुई और बांध मे क्षमता का 80 प्रतिशत पानी संग्रहित होने के बावजूद भी किसानों को सिंचाई के लिये पानी न दिया जाना समझ से परे है।

Dhamtari latest update सरकार शायद ये चाहते है कि किसान अपनी फसल को भगवान भरोसे छोड़ दे। स्थिति ये है कि अब तक किसान अपनी फसल के ऊपर 25 हजार रुपये प्रति एकड़ से अधिक खर्च कर चुके हैं और इस समय यदि फसल के लिये पानी नही छोड़ा गया तो किसानों के पास फसल को अपने हाल पर छोड़ने के अलावा कोई चारा नही बचेगा।

बिजली की स्थिति दयनीय हो चुकी है। भू जल स्तर लगातार गिरता चला जा रहा है। ऐसे मे किसान हताश और निराश है। भाजपा अनेक मर्तबे इस संबंध मे प्रदर्शन, आंदोलन कर चुकी है। अनेक ज्ञापन भी भाजपा ने इस संबंध मे दिये हैं। यहाँ तक की विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान इस मुद्दे को लेकर नेशनल हाईवे पर घंटो चक्का जाम कर चुके हैं।

Dhamtari latest update इन सब के बावजूद अभी तक सिंचाई के लिये नहर से पानी नही छोड़ा जाना दुर्भाग्य जनक है। यदि प्रशासन अभी भी नही चेता तो भाजपा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। ग्राम भोथली के युवा कृषक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रोहिताश मिश्रा ने प्रशासन के दोहरे मापदंड पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन एक ओर तो निस्तारी के लिये बांध से पानी लगातार उपलब्ध करा रही है लेकिन सिंचाई के लिये पानी छोड़ने की जब मांग होती है तो कभी मरम्मत का बहाना बनाती है तो कभी कोई और मजबूरी बताती है।

Dhamtari latest update क्षेत्र के सभी किसान संकट मे हैं यदि शीघ्र पानी नही छोड़ा गया तो किसान कर्ज मे डूब जायेंगे और आत्महत्या जैसे भयावह कदम उठाने को भी मजबूर हो जायेंगे।

प्रशासन को इस गंभीर समस्या का निदान अविलंब करना ही होगा साथ ही किसानों के लंबित अस्थाई पंप कनेक्शन को स्थायी पंप कनेक्शन हेतु तत्काल अनुमति प्रदान की जाए एवं जिले के समस्त एनीकट मे जलभराव सुनिश्चित किया जाये जिससे कि भूजल स्तर मे सुधार हो।

अन्यथा किसानों के पास सड़कों पर उतरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता शेष नही है। किसानों की इस लड़ाई मे भाजपा हमेशा उनके साथ खड़ी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU