Dhamtari Crime News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Dhamtari Crime News

Dhamtari Crime News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

 

Dhamtari Crime News धमतरी !  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मगरलोड क्षेत्र के ग्राम भेंड्री में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार करेली बड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम भेंड्री में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया।

Dhamtari Crime News : आज सुबह दोनों की लाश बरामद कर पुलिस जांच में जुट गई है। वीणा साहू (29) तीन माह से मायके में रह रही थी। पति गिरधारी साहू ससुराल में सप्ताह में एक दो बार आ जाता था।

Big Politics News : चंद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव ने जमा किया नामांकन पत्र,देखिये VIDEO

Dhamtari Crime News :  23 अक्टूबर को गिरधारी साहू गांव में हिंगलाज माता की झांकी देखने आया था। 24 अक्टूबर मंगलवार की रात्रि सपरिवार खाना खाकर सब अपने अपने कमरे में सोने चले गए। आज सुबह देर से नहीं उठने पर आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खोला। परिवार वालों ने सब्बल से दरवाजा खोला तो देखा कि वीणा साहू खाट पर मृत पड़ी है। बगल में 5 फिट की दूरी में पति गिरधारी पंखा के हुक में फांसी पर लटक रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU